पटना: बिहार की राजधानी पटना की रामनवमी की बात ही अलग है। पटना के महावीर मंदिर में रामनवमी की रात से ही श्रद्धालु लाइन में लग जाते हैं। लाइन हार्डिंग पार्क (पुराने वाले बस स्टैंड तक) चली जाती है। इस साल 2026 में रामनवमी 27 मार्च को है। इसको लेकर पटना के महावीर मंदिर में बड़ी तैयारी की गई है। इस दिन यानी रामनवमी के अवसर पर 27 मार्च को रात के 2 बजे ही महावीर मंदिर के पट खोल दिए जाएंगे।बिहार की राजधानी पटना की रामनवमी की बात ही अलग है। पटना के महावीर मंदिर में रामनवमी की रात से ही श्रद्धालु लाइन में लग जाते हैं। लाइन हार्डिंग पार्क (पुराने वाले बस स्टैंड तक) चली जाती है। इस साल 2026 में रामनवमी 27 मार्च को है। इसको लेकर पटना के महावीर मंदिर में बड़ी तैयारी की गई है। इस दिन यानी रामनवमी के अवसर पर 27 मार्च को रात के 2 बजे ही महावीर मंदिर के पट खोल दिए जाएंगे।महावीर मंदिर में भारी भीड़ के आने की उम्मीद है। इसके लिए प्रशासन ने पहले ही बहुत कुछ तय कर लिया है। इसी को लेकर महिला और पुरुषों की अलग-अलग लाइन बनाई जाएगी। ये लाइन वीर कुंवर सिंह पार्क से महावीर मंदिर तक लगेगी। मंदिर कैम्पस के बाहर से लेकर वीर कुंवर सिंह पार्क तक महावीर मंदिर प्रबंधन 15 नैवेद्यम लड्डू काउंटर लगाने जा रहा है। भक्तों की भीड़ के चलते मंदिर के अंदर कोई काउंटर नहीं लगेगा।







