Home बिहार आग से उजड़े परिवारों को पप्पू यादव ने दी आर्थिक राहत, बांटे...

आग से उजड़े परिवारों को पप्पू यादव ने दी आर्थिक राहत, बांटे 10 लाख

146
0
Pappu Yadav provided financial relief to families affected by the fire, distributing Rs 10 lakh.

कटिहार: कटिहार के कुर्सेला हाट में हुए भीषण अग्निकांड के बाद इलाके में सियासी हलचल तेज हो गई है। सैकड़ों दुकानों के जलकर राख हो जाने और कई परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा होने के बीच पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पीड़ितों से मिलने पहुंचे। सांसद अपने समर्थकों और सहयोगियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे, जहां उन्होंने हालात का जायजा लिया।

इस दौरान उन्होंने तत्काल राहत के रूप में करीब 10 लाख रुपये नगद वितरित किए। पीड़ित दुकानदारों और उनके परिजनों से मुलाकात करते हुए पप्पू यादव भावुक नजर आए। उन्होंने कहा, “कोशी और सीमांचल का इलाका मेरे घर का आंगन है। यहां के लोगों का दुख-दर्द मेरा अपना है। ऐसे समय में साथ खड़ा रहना मेरी जिम्मेदारी है।” सांसद ने भरोसा दिलाया कि वे आगे भी हरसंभव मदद के लिए तैयार रहेंगे। गौरतलब है कि इस अग्निकांड में सैकड़ों छोटे व्यापारियों की जीवनभर की कमाई जलकर खाक हो गई।

GNSU Admission Open 2026

कई परिवारों के सामने आजीविका का गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है। सांसद ने राज्य सरकार से मांग की है कि प्रभावित लोगों के लिए जल्द विशेष राहत पैकेज की घोषणा की जाए। उन्होंने कहा कि पीड़ितों को सिर्फ आश्वासन नहीं, बल्कि ठोस और बड़ी आर्थिक सहायता की आवश्यकता है। राहत वितरण के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। फिलहाल पीड़ितों की निगाहें सरकार की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं।


GNSU Admission Open 2026