रोहतास (सासाराम)। महिला एवं बाल विकास निगम, रोहतास (सासाराम) द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत विशेष सखी वार्ता सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय खुरमाबाद,प्रखंड- चेनारी जिला- रोहतास में किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला परियोजना प्रबंधक मोहम्मद शमीम अंसारी के द्वारा छात्राओं को मुख्य रूप से बालिकाओं बेटियों के महत्व, समान अधिकार, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना, वन स्टॉप सेंटर, 181 महिला हेल्पलाइन, जिला महिला सशक्तिकरण केंद्र, तथा महिलाओं एवं बालिकाओं से संबंधित विभिन्न सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यक्रम का संचालन जिला महिला शसक्तीकरण की वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ, कुमारी मेघा द्वारा किया गया, जिसमें छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने, सही निर्णय लेने तथा अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जिला मिशन समन्वयक, डॉ फरहत दुर्रानी द्वारा सभी छात्राओं को बेटियों की शिक्षा को प्राथमिकता देने एवं लैंगिक समानता को बढ़ावा देने का संकल्प दिलाया गया।
कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि शिक्षित और सशक्त बेटी ही सशक्त समाज और राष्ट्र की नींव है। सखी वार्ता कार्यक्रम के माध्यम से बालिकाओं तथा महिलाओं से संबंधित मुद्दों एवं योजनाओं की जानकारी दी गई l कार्यक्रम में उपस्थित सभी बच्चियों को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ लोगों युक्त डायरी एवं अल्पाहार का वितरण किया गया इस कार्यक्रम में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं सभी शिक्षिका सम्मिलित रहीं।







