Home बिहार जीएनएसयू के ऑप्टोमेट्री छात्रों को मिलेगा क्लिनिकल प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट का अवसर

जीएनएसयू के ऑप्टोमेट्री छात्रों को मिलेगा क्लिनिकल प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट का अवसर

223
0
Optometry students of GNSU will get clinical training and placement opportunities

सासाराम। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय तथा एएसजीआई हॉस्पिटल के बीच ऑप्टोमेट्री छात्रों के क्लिनिकल प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट को लेकर एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। यह एमओ यू विश्वविद्यालय के नारायण इंस्टीट्यूट ऑफ एलाइड एंड हेल्थकेयर साइंसेज के ऑप्टोमेट्री विभाग के छात्रों के लिए व्यावहारिक प्रशिक्षण, उद्योग-अनुभव एवं रोजगार के नए अवसर प्रदान करेगा।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के नारायण इंस्टिट्यूट ऑफ एलाइड एंड हेल्थकेयर साइंसेज़ के ऑप्टोमेट्री विभाग के छात्रों के लिए प्लेसमेंट ड्राइव का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के प्रो-चांसलर गोविंद नारायण सिंह, कुलपति प्रो. (डॉ.) जगदीश सिंह, कुलसचिव प्रो. (डॉ.) कुमार आलोक प्रताप, नारायण इंस्टीट्यूट ऑफ एलाइड एंड हेल्थकेयर साइंसेज के निदेशक प्रो. (डॉ.) नीरज कुमार, ऑप्टोमेट्री विभाग के विभागाध्यक्ष विवेक कुमार सिन्हा सहित ए. एस. जी. आई हॉस्पिटल की ओर से रौशन सिन्हा (रीजनल मैनेजर – ह्यूमन रिसोर्स एवं ऑपरेशंस) तथा विश्ववेन्द्र सिंह (ऑप्टोमेट्री मैनेजर, ए. एस. जी. बिहार विज़न सेंटर) ने सहभागिता की। इस उपलब्धि को लेकर प्रो-चांसलर गोविंद नारायण सिंह ने कहा कि यह समझौता छात्रों को गुणवत्तापूर्ण क्लिनिकल प्रशिक्षण प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे वे वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बन सकेंगे।

GNSU Admission Open 2026

माननीय कुलपति प्रो. (डॉ.) जगदीश सिंह ने विश्वविद्यालय की उद्योग-शैक्षणिक साझेदारी को मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई और कहा कि ऐसे एमओयू छात्रों के करियर निर्माण में सहायक सिद्ध होते हैं। एएसजीआई हॉस्पिटल के प्रतिनिधियों ने भी विश्वविद्यालय के साथ इस सहयोग पर प्रसन्नता व्यक्त की और छात्रों को अत्याधुनिक नेत्र-चिकित्सा सुविधाओं के साथ प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट के अवसर उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। इस समझौते के अंतर्गत ऑप्टोमेट्री विद्यार्थियों को ए. एस. जी. आई हॉस्पिटल के अत्याधुनिक नेत्र चिकित्सा केंद्रों में इंटर्नशिप, हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग तथा प्लेसमेंट के अवसर प्राप्त होंगे। यह सहयोग स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में कुशल मानव संसाधन तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। यह एमओयू शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में अकादमिक-औद्योगिक सहयोग को नई दिशा देगा तथा ऑप्टोमेट्री के छात्रों के लिए उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त करेगा।

GNSU Admission Open 2026