Home बिहार गणतंत्र दिवस पर सुबह सात बजे से गेट संख्या 5, 6 और...

गणतंत्र दिवस पर सुबह सात बजे से गेट संख्या 5, 6 और 7 से होगा आम जनता का प्रवेश

135
0
On Republic Day, entry for the general public will be allowed from Gate Nos. 5, 6 and 7 from 7 am onwards.

पटना। गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में होने वाले मुख्य कार्यक्रम को लेकर पटना पुलिस प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है। कार्यक्रम को लेकर रोड मैप भी जारी कर दिया गया है। समारोह कार्यक्रम में आम जनता का प्रवेश सुबह 7 बजे से गेट संख्या 5, 6 और 7 से किया गया है। इस अवसर पर जेपी गंगा पथ, अशोक राजपथ, गोलघर, मंदिरी, बुद्धा कॉलोनी और इससे जुड़े मार्गों से आने वाले दर्शक गेट संख्या 5 और 6 से सुविधाजनक रूप से गांधी मैदान में प्रवेश कर सकेंगे।

गेट संख्या 5 गांधी मैदान के उत्तरी हिस्से में श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल के सामने स्थित है, जबकि गेट संख्या 6 गांधी मैदान के उत्तर- पूर्वी कोने में कारगिल चौक के पास है। वहीं बारी पथ, नाला रोड, ठाकुरबारी, बाकरगंज, एक्जीविशन रोड, फ्रेजर रोड, टीएन बनर्जी रोड, छज्जुबाग और आसपास के मार्गों से आने वाले लोग गांधी मैदान के पूर्वी हिस्से में उद्योग भवन के सामने स्थित गेट संख्या 7 से प्रवेश करेंगे। प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे निर्धारित गेटों से ही प्रवेश करें और सुरक्षा जांच में सहयोग कर समारोह को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित बनाने में मदद करें।

GNSU Admission Open 2026
GNSU Admission Open 2026