Home बिहार एनएमसीएच ने निःशुल्क जांच शिविर का किया आयोजन

एनएमसीएच ने निःशुल्क जांच शिविर का किया आयोजन

423
0
NMCH organized a free checkup camp

डेहरी। डेहरी प्रखंड के जमुहार स्थित नारायण चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल द्वारा बुधवार को ग्रामीण स्वास्थ्य एवं प्रशिक्षण केन्द्र अंकोढी़गोला के समीप बगेन गांव में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। नारायण मेडिकल कॉलेज के सामुदायिक औषधि विभाग द्वारा गाँव में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का उद्देश्य ग्रामीण एवं महाविद्यालय के बीच स्वास्थ्य एवं प्रशिक्षण समन्वय स्थापित किया जाना है।

इसके साथ ही स्वास्थ्य स्तर को बेहतर करना है। यह भी उल्लेखनीय है कि उक्त ग्रामीण लोगों का क्लीनिकल पोस्टिंग एवं एग्जामिनेशन पोस्टिंग के क्रम में चिकित्सा स्नातक छात्रों के प्रति सहयोग सराहनीय होता है। शिविर में 41लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं में वजन जांच, रक्तचाप माप, रक्त शर्करा जांच,
हीमोग्लोबिन जांच तथा निःशुल्क दवाइयाँ उपलब्ध कराई गई।

GNSU Admission Open 2026

परामर्श के क्रम में गंभीर रोगी को नारायण चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल में रेफर किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर का नेतृत्व एवं निगरानी सामुदायिक चिकित्सा विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. निपेंद्र आनंद के द्वारा किया गया जबकि चिकित्सा शिविर का संचालन सहायक प्राध्यापक डॉ श्वेता सुमन, डॉ भरत ” चिकित्सा पदाधिकारी अपर्णा, डॉ. दिप्तांशु, और डॉ. शुभम ने की। इनके साथ 2020-21 बैच के इंटर्न डॉक्टरों ने भी इस शिविर में सक्रिय भागीदारी निभाई और ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान की।

GNSU Admission Open 2026