Home बिहार समृद्धि यात्रा से पहले नीतीश की पहली कैबिनेट बैठक

समृद्धि यात्रा से पहले नीतीश की पहली कैबिनेट बैठक

143
0
Nitish's first cabinet meeting before Samruddhi Yatra

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होगी। नए साल 2026 में यह नीतीश सरकार की पहली कैबिनेट बैठक होगी। मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार, सीएम नीतीश कुमार मुख्य सचिवालय के मंत्रिमंडल कक्ष में अपने मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। आधिकारिक सूत्रों की मानें तो सीएम नीतीश कुमार नए साल पर जनता को बड़ा तोहफा दे सकते हैं। विकास योजनाओं और प्रशासनिक मुद्दों से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा के बाद निर्णय लिया जा सकता है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 16 जनवरी से ‘समृद्धि यात्रा’ पर निकलने वाले हैं। यह यात्रा चार चरणों में संपन्न होगी। पहले चरण में मुख्यमंत्री 16 जनवरी को पश्चिमी चंपारण से दौरे की शुरुआत करेंगे। इसके बाद 17 जनवरी को पूर्वी चंपारण, 19 जनवरी को सीतामढ़ी और शिवहर, 20 जनवरी को गोपालगंज, 21 जनवरी को सिवान, 22 जनवरी को सारण, 23 जनवरी को मुजफ्फरपुर और 24 जनवरी को वैशाली जिले का दौरा करेंगे।

पहली कैबिनेट बैठक- 25 नवंबर 2025

GNSU Admission Open 2026
  • नई सरकार की पहली कैबिनेट बैठक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में बुलाई गई थी।
  • नौकरी-रोजगार पर फोकस।
  • बंद पड़ी सरकारी चीनी मिलों को फिर से चालू करने की मंजूरी।

दूसरी कैबिनेट बैठक- 9 दिसंबर 2025

  • एक करोड़ नौकरी/रोजगार का लक्ष्य पूरा करने के लिए तीन नए विभागों का गठन को मंजूरी दी गई।
  • सरकार ने कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए उनके महंगाई भत्ते में सीधे 5% की वृद्धि को मंजूरी दी।
  • रोजगार, औद्योगिक विकास और आधारभूत संरचना एजेंडों पर प्रस्तावों पर मुहर लगाई।

तीसरी कैबिनेट बैठक- 15 दिसंबर 2025

इसके अलावा उद्योग, कृषि, शिक्षा और स्वास्थ्य पर भी फोकर रखा गया

सीएम नीतीश कुमार ने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट सात निश्चय योजना 3.0 को मंजूरी दी।

सात निश्चय-3 का पहला निश्चय ‘दोगुना रोजगार- दोगुनी आय’ रखा गया।

GNSU Admission Open 2026