Home बिहार समृद्धि यात्रा में नीतीश आज जमुई-नवादा को देंगे करोड़ों की सौगात

समृद्धि यात्रा में नीतीश आज जमुई-नवादा को देंगे करोड़ों की सौगात

50
0
Nitish will give gifts worth crores to Jamui-Nawada today in Samriddhi Yatra.

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी ‘समृद्धि यात्रा’ के चौथे चरण में दूसरे दिन बुधवार को जमुई और नवादा जिले का दौरा करेंगे। वे जमुई जिले को 914 करोड़ रुपये की 370 परियोजनाओं की सौगात देंगे। वे नवादा जिले को भी कई सौगातें देने वाले हैं। इसके अलावा वे दोनों जिलों में विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे और जनसंवाद कार्यक्रमों को संबोधित करेंगे।नीतीश कुमार की ‘समृद्धि यात्रा’ का चौथा चरण मंगलवार को शुरू हुआ

पहले दिन उन्होंने भागलपुर और बांका जिले का दौरा किया था। चार दिन, यानी 20 मार्च तक चलने वाले यात्रा के इस चरण में दूसरे दिन वे जमुई और नवादा जिले में पहुंचेंगे। जमुई के सिकंदरा में उनका जनसंवाद कार्यक्रम होगा। वे जमुई में करोड़ों रुपये की लागत के कई प्रोजेक्टों की उद्घाटन करेंगे। वे कई परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जमुई को 914 करोड़ रुपये की कुल 370 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। वे 602 करोड़ रुपये की लागत वाले 181 प्रोजेक्टों का उद्घाटन करेंगे।

GNSU Admission Open 2026

इसके अलावा वे 312 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाली 189 नई परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। नीतीश कुमार ने भागलपुर और बांका में करोड़ों की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया था। उन्होंने भागलपुर जिले में 441.32 करोड़ की 144 परियोजनाओं का लोकार्पण किया था। बांका जिले में उन्होंने 708 करोड़ की 497 परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया था।