Home बिहार आज नीतीश की 10वीं बार ताजपोशी: शपथ समारोह में शामिल होंगे PM...

आज नीतीश की 10वीं बार ताजपोशी: शपथ समारोह में शामिल होंगे PM मोदी और अमित शाह

200
0
Nitish to be sworn in for the 10th time today: PM Modi and Amit Shah to attend the swearing-in ceremony

पटना: बिहार की राजनीति के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है। नीतीश कुमार रिकॉर्ड 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। एनडीए की प्रचंड जीत के बाद पटना का ऐतिहासिक गांधी मैदान इस भव्य शपथ ग्रहण समारोह का गवाह बनने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस समारोह में शामिल होने के लिए देश भर से एनडीए के दिग्गज नेताओं का जमावड़ा पटना में लगना शुरू हो गया है। बुधवार देर रात केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पटना पहुंचे, जहां बीजेपी नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। हालांकि, मंत्रियों की लिस्ट अब तक सामने नहीं आई है। आज सुबह 11.30 बजे सीएम पद की नीतीश कुमार शपथ लेंगे। इस समारोह में पीएम मोदी, कई केंद्रीय मंत्री सहित 11 राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 11.15 बजे गांधी मैदान पहुंचेंगे।

शपथ ग्रहण समारोह को भव्य बनाने के लिए एनडीए के तमाम बड़े नेता पटना पहुंच रहे हैं। बुधवार की देर शाम केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और जेपी नड्डा के अलावा, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा और उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक भी पटना पहुंच चुके हैं। ये सभी नेता मौर्या होटल में रात्रि विश्राम के बाद गांधी मैदान में आयोजित होने वाले समारोह में शामिल होंगे। आज होने वाले शपथ समारोह में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा, कई राज्यों के मुख्यमंत्री और अन्य केंद्रीय मंत्री भी शपथ ग्रहण में शामिल होंगे। एनडीए को मिली इस प्रचंड जीत के बाद हो रहे इस समारोह में बड़ी संख्या में नेताओं के जुटने की उम्मीद है, जिससे ये बिहार के लिए एक ऐतिहासिक दिन बन जाएगा।

GNSU Admission Open 2026
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
  • रसायन एवं उर्वरक मंत्री जेपी नड्डा
  • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
  • केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान
  • यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ
  • मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव
  • ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माजी
  • राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा
  • गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत
  • महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस
  • दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता
  • असम के सीएम हेमंत विश्व शर्मा
  • उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू
  • त्रिपुरा के सीएम माणिक साहा

नीतीश कुमार के 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के लिए पटना के गांधी मैदान में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा-व्यवस्था से लेकर अतिथियों के बैठने तक के सभी इंतजामों को अंतिम रूप दिया जा चुका है। ये भव्य आयोजन एनडीए की एकजुटता और शक्ति प्रदर्शन का मंच भी होगा।

GNSU Admission Open 2026