Home बिहार सदन में नीतीश का मज़ाकिया अंदाज़—‘ए… खड़ा हो न भाई!’ कहकर जगाया...

सदन में नीतीश का मज़ाकिया अंदाज़—‘ए… खड़ा हो न भाई!’ कहकर जगाया सदस्य

217
0
Nitish Kumar's humorous style in the House - woke up a member by saying, "Hey... stand up, brother!"

पटना: बिहार विधानसभा के नए अध्यक्ष अब गया सीट से बीजेपी के 9 बार के विधायक डॉ. प्रेम कुमार होंगे। मंगलवार को बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान उन्हें सदन का अध्यक्ष चुन लिया गया। बड़ी बात ये कि उन्हें सर्वसम्मति से बिहार विधानसभा का अध्यक्ष चुना गया, यानि वो निर्विरोध बिहार विधानसभा के अध्यक्ष निर्वाचित हुए। लेकिन इसी बीच सीएम नीतीश कुमार ने चुटीले अंदाज से सदन के सदस्यों को गुदगुदा दिया। बिहार विधानसभा के नए स्पीकर का चुनाव होते ही सदन में NDA के सदस्यों ने जय श्री राम का नारा लगाया।

प्रेम कुमार 18वीं विधानसभा के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए। इसके बाद NDA विधायक दल के नेता और सीएम नीतीश कुमार और नेता विरोधी दल तेजस्वी यादव खुद प्रेम कुमार को लेकर आसन तक लाए। चुनाव के दौरान आरोप प्रत्यारोप के बाद ये लोकतंत्र की बेहद ही सुंदर तस्वीर बन गई। इसके बाद जब प्रेम कुमार स्पीकर की सीट पर बैठे तो सीएम नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव दोनों अपनी-अपनी सीट पर आकर बैठ गए।

GNSU Admission Open 2026

इसके बाद स्पीकर प्रेम कुमार ने सबसे पहले बोलने के लिए सीएम नीतीश कुमार को आमंत्रित किया। सीएम नीतीश कुमार ने सबसे पहले डॉ प्रेम कुमार को 18वीं विधानसभा का अध्यक्ष बनने की बधाई दी। उन्होंने कहा कि ‘मैं सभी दल के नेताओं को अध्यक्ष के निर्विरोध निर्वाचन के लिए बधाई देता हूं।’ इसके बाद सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि ‘मैं तो अनुरोध करुंगा कि जरा एक बार खड़ा होकर अध्यक्ष जी को प्रणाम कर दीजिए।’ इसके बाद कुछ विधायकों को चंद सेकेंड उठने में देर हो गई तो सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि ‘ए खड़ा हो न भाई।’

GNSU Admission Open 2026