Home बिहार सीट बंटवारे से नाराज़ नीतीश ने शुरू की सिंबल बांटने की प्रक्रिया,...

सीट बंटवारे से नाराज़ नीतीश ने शुरू की सिंबल बांटने की प्रक्रिया, चिराग को लगा बड़ा झटका

397
0
Nitish Kumar, upset with seat-sharing, begins symbol distribution process, Chirag Paswan suffers major setback

पटनाNDA में जिस तरह से सीट शेयरिंग का ऐलान अलग-अलग सहयोगी दलों ने एक्स पर किया, उसी समय ये तय लग रहा था कि इससे कुछ पार्टियां खुश नहीं हैं। जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा ने खुले तौर पर इस बारे में अपना दुख जाहिर कर दिया। बड़ी बात ये कि इशारों-इशारों में स्ट्राइक रेट का हवाला देकर बीजेपी के फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह ने भी चिराग पासवान को बहुत कुछ कह दिया। कहा जा रहा है कि नीतीश कुमार सीट बंटवारे से भारी नाराज हैं। नाराजगी इसलिए नहीं कि बीजेपी से बराबर की सीटें मिली हैं। गुस्सा इस बात का कि उनकी सीटिंग सीटें चिराग के खाते में जा रही हैं।

सियासी गलियारों में ये अफवाह भी है कि नीतीश कुमार ने अपनी पार्टी के सीट बंटवारे के रणनीतिकारों को फटकार लगाई है। इसी बीच उन्होंने एक बड़ा कदम भी उठा कर अपना रुख साफ कर दिया। एक तस्वीर बहुत तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में JDU के प्रदेश कोषाध्यक्ष ललन सर्राफ एक कागज देते हुए मंत्री रत्नेश सदा के साथ खड़े हैं। कहा जा रहा है कि ललन सर्राफ ने मंत्री रत्नेश सदा को सहरसा की सोनबरसा सीट से सिंबल दे दिया है। ये चर्चा है कि संजय झा की जगह नीतीश ने अपने कुछ खास नेताओं को आगे कर दिया है। इसी कड़ी में ललन सर्राफ ने रत्नेश सदा को सिंबल दिया।

GNSU Admission Open 2026

जोर का हल्ला है कि नीतीश कुमार 9 उन सीटों को लेकर नाराज हैं जो चिराग पासवान की लोजपा रामविलास के खाते में चली गई हैं। कहा जा रहा है कि इसको लेकर उन्होंने JDU के रणनीतिकारों की क्लास भी लगा दी। इसके बाद तेजी से बीजेपी आलाकमान से बातचीत का दौर शुरू हुआ और अब खबर है कि सीट बंटवारे में कई सीटों को इधर से उधर यानी पार्टियों में अदल-बदल किया जा सकता है। इसके बाद किसी खास जगह पर जदयू के रणनीतिकारों की बैठक भी हुई है। माना जा रहा है कि NDA में जल्द ही सीटों को लेकर फिर से बंटवारा होगा।

GNSU Admission Open 2026