Facebook Instagram Twitter Youtube
  • होम
  • राजनिति
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राज्य
    • बिहार
    • झारखण्ड
  • एजुकेशन
  • खेल
  • मनोरंजन
  • e-Paper
Search
Saturday, March 7, 2026
  • होम
  • राजनिति
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राज्य
    • बिहार
    • झारखण्ड
  • एजुकेशन
  • खेल
  • मनोरंजन
  • e-Paper
Facebook Instagram Twitter Youtube
Jagriti Times
  • होम
  • राजनिति
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राज्य
    • बिहार
    • झारखण्ड
  • एजुकेशन
  • खेल
  • मनोरंजन
  • e-Paper
Home बिहार रोजगार पर नीतीश सरकार का ब्लूप्रिंट तैयार, कैबिनेट बैठक के बाद सीएम...
  • राज्य
  • बिहार

रोजगार पर नीतीश सरकार का ब्लूप्रिंट तैयार, कैबिनेट बैठक के बाद सीएम ने किया बड़ा खाका पेश

By
Editor
-
November 26, 2025
230
0
Facebook
Twitter
WhatsApp
Linkedin
    Nitish government's blueprint on employment is ready, CM presents a comprehensive plan after cabinet meeting

    पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शपथ ग्रहण के बाद ही युवाओं और रोजगार को लेकर अपनी तैयारी दिखा दी थी। उन्होंने बिहार में उद्योग की संभावना बढ़ाने की तैयारी पहले ही बता दी थी। मंगलवार को इधर कैबिनेट की बैठक में उद्योग और विकास की बात हुई तो दूसरी तरफ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने युवाओं को अगले 5 साल में रोजगार उपलब्ध कराने को लेकर अपनी पूरी योजना बताई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर क्या लिखा, आगे उसे शब्दशः पढ़ें। राज्य में अधिक से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी और रोजगार मिले, यह शुरू से ही हमलोगों की प्राथमिकता रही है। सात निश्चय-2 के तहत वर्ष 2020-25 के बीच राज्य में 50 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी एवं रोजगार दिया गया है। अगले 5 वर्षों (2025-30) में हमलोगों ने 1 करोड़ युवाओं को नौकरी एवं रोजगार देने का लक्ष्य निर्धारित किया है। नई सरकार के गठन के पश्चात राज्य में उद्योगों को बढ़ावा देने एवं अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए हमलोगों ने तेजी से काम शुरू कर दिया है।

    बदलते बिहार के विकास की गति को बल देने हेतु बिहार में प्रौद्योगिकी और सेवा आधारित नवाचारों की न्यू ऐज इकोनॉमी (New Age Economy) के निर्माण का लक्ष्य रखा गया है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु इस क्षेत्र से संबंध रखने वाले बिहार के अग्रणी उद्यमियों के सुझाव प्राप्त कर योजनाओं एवं नीतियों का निर्धारण किया जाएगा। साथ ही बिहार को एक ‘वैश्विक Back-end Hub’ एवं ‘ग्लोबल वर्कप्लेस’ के रूप में विकसित एवं स्थापित करने हेतु महत्वपूर्ण विभागों तथा प्रतिष्ठित अर्थशास्त्रियों एवं विशेषज्ञों के सहयोग से एक विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाएगी। बिहार की जनसंख्या में युवाओं की भागीदारी काफी अधिक है। इसको सार्थक दिशा देने पर बिहार देश का सबसे तेजी से विकास करने वाला राज्य बन सकता है। बिहार में बड़ी संख्या में उपलब्ध युवा मानव संसाधन को ध्यान में रखते हुए बिहार को पूर्वी भारत के नए टेक्नोलॉजी हब (Technology Hub) के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए बिहार में डिफेंस कॉरिडोर, सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग पार्क, ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स, मेगा टेक सिटी व फिनटेक सिटी की स्थापना की जाएगी एवं उद्योगों का जाल बिछाने हेतु वृहद कार्ययोजना तैयार कर योजनाओं को क्रियान्वित किया जाएगा।

    GNSU Admission Open 2026

    राज्य में नई चीनी मिलों की स्थापना एवं पुरानी बंद पड़ी चीनी मिलों को पुनः चालू करने हेतु नीति एवं कार्ययोजना बनाई गई है। इसके साथ ही राज्य के सभी प्रमुख शहरों को बेहतर एवं सुंदर बनाने की योजना पर कार्य करने हेतु तैयारी की जा रही है, तथा नई तकनीकों का उपयोग कर राज्य को अग्रणी बनाने हेतु बिहार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मिशन की स्थापना की जाएगी। उक्त सभी बिंदुओं पर कार्ययोजना तैयार करने हेतु मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आज उच्चस्तरीय समिति गठित कर दी गई है। यह समिति राज्य में उद्योगों को बढ़ावा देने एवं युवाओं के लिए अधिक से अधिक रोजगार के अवसर पैदा करने से संबंधित योजनाओं के क्रियान्वयन तथा अनुश्रवण का कार्य करेगी। आप सभी को पता है कि पिछले कुछ वर्षों में बिहार में औद्योगीकरण ने रफ्तार पकड़ी है। बिहार की नवनिर्वाचित नई सरकार दुगुनी ताकत से राज्य में बड़े पैमाने पर उद्योग लगाने हेतु कृतसंकल्पित है। इसके लिए औद्योगिक कॉरिडोर, उच्च गुणवत्ता वाली आधारभूत संरचना, हाई क्वालिटी पावर सप्लाई, जल प्रबंधन एवं कुशल मानव संसाधन आवश्यक हैं, जो अब बिहार में उपलब्ध हैं। राज्य में औद्योगिक विकास एवं अगले 5 वर्षों में युवाओं को नौकरी एवं रोजगार देने के लिए हमलोगों ने तेजी से काम शुरू कर दिया है और जो काम हमलोग शुरू करते हैं, उसे पूरा करते हैं।




    GNSU Admission Open 2026
    • TAGS
    • bihar
    • cm nitish kumar
    • India
    • national
    • patna
    • social account
    • social media
    Facebook
    Twitter
    WhatsApp
    Linkedin
      Previous articleबिहार में मिठास बढ़ाने का फैसला, चीनी मिलों पर नीतीश कैबिनेट ने मंजूर किए 6 प्रस्ताव
      Next articleठंड में नवजात को फेंकने से ममता शर्मसार, बच्चा ले जाती दो युवतियों की गुत्थी गहरी
      Editor

      RELATED ARTICLESMORE FROM AUTHOR

      बिहार

      पटना में महिला से हैवानियत की कोशिश: घर से कुछ दूर युवकों ने रोका, मची सनसनी

      बिहार

      निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री तय, 8 मार्च को जेडीयू जॉइन करेंगे: MLC संजय सिंह

      बिहार

      26 हजार शिक्षक, 7 वां वेतन आयोग और रोहिंग्या मुद्दे पर गिरिराज सिंह का बड़ा हमला

      - Advertisement -

      EDITOR PICKS

      बिहार के सीवान में भीषण हादसा: पटना एयरपोर्ट से लौट रहे तीन लोगों की...

      Editor - May 24, 2025

      डोमिसाइल नियम सख्त: बिहार में शिक्षक भर्ती के लिए आवासीय प्रमाण अब काफी नहीं

      Editor - August 5, 2025

      चंद्रयान-5 मिशन को मंजूरी: इसरो का अगला कदम चंद्रमा के रहस्यों की खोज

      Editor - March 17, 2025

      नासा के स्फीयरएक्स ने विज्ञान संचालन शुरु किया

      Editor - May 2, 2025
      Contact us: info@jagrititimes.com
      Facebook Instagram Twitter Youtube

      EVEN MORE NEWS

      UK Rider पर गंभीर आरोप: अनुराग डोबाल के भाई की क्रिप्टिक...

      March 7, 2026

      गर्मी में अपराजिता की बेल पर भरपूर फूल पाने के 6...

      March 7, 2026

      Scott Bessent के बयान पर कांग्रेस का हमला: बोली—मोदी सरकार कायर...

      March 7, 2026

      POPULAR CATEGORY

      • बिहार3827
      • राज्य3039
      • राष्ट्रीय1597
      • मनोरंजन618
      • राजनिति405
      • संपादकीय203
      • खेल156
      • होम
      • राजनिति
      • राष्ट्रीय
      • अंतरराष्ट्रीय
      • राज्य
        • बिहार
        • झारखण्ड
      • एजुकेशन
      • खेल
      • मनोरंजन
      • e-Paper
      © 2026 jagrititimes