Home बिहार नवादा लिंचिंग केस में नया मोड़: 11 गिरफ्तार, पुलिस अब नए एंगल...

नवादा लिंचिंग केस में नया मोड़: 11 गिरफ्तार, पुलिस अब नए एंगल से जांच करेगी

189
0
New twist in Nawada lynching case: 11 arrested, police to investigate from new angle

नवादा: जिले के रोह प्रखंड के भट्टा गांव से एक वीडियो सोशल मीडिया पर फिर से वायरल हो गया है। यह वीडियो अतहर हुसैन की पीट-पीटकर हत्या से जुड़ा बताया जा रहा है। इस मामले में पुलिस ने अब तक 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। 20 सेकंड के इस वायरल वीडियो में कथित तौर पर चोरी का सामान बिखरा हुआ दिख रहा है। वीडियो में अतहर हुसैन पर ही चोरी का आरोप लगाया जा रहा है। अतहर हुसैन 5 दिसंबर की रात मारपीट में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसके बाद 6 दिसंबर को दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए थे।

चोरी के शक के आधार पर हुई मारपीट में जख्मी होने के बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। नए वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने चोरी के एंगल से भी जांच शुरू कर दी है। पुलिस हर बिंदु पर गहनता से जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है। मृतक की पत्नी शबनम परवीन ने 10 लोगों को नामजद किया था और कुछ अज्ञात लोगों का भी जिक्र किया था। पुलिस ने इस मामले में पांच नामजद और छह अज्ञात सहित कुल 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। डीएसपी हुलास कुमार ने बताया कि अतहर हुसैन के साथ चोरी के आरोप में मारपीट की गई थी।

GNSU Admission Open 2026

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि नए कानून के तहत मारपीट करने वालों के खिलाफ मॉब लिंचिंग का मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। डीएसपी ने वायरल वीडियो की भी जांच करने की बात कही, जो उसी दिन का बताया जा रहा है जब मारपीट हुई थी। 5 दिसंबर की रात में मारपीट हुई थी नवादा के सदर अस्पताल में इलाज हुआ था और 12 दिसंबर को बिहार शरीफ की अस्पताल में मौत हो गई थी इस मामला में दो समुदाय होने के कारण मामला काफी तनाव दिख रहा था लेकिन नवादा पुलिस ने पूरी तरह इस मामला को सुलझा दिया है।

GNSU Admission Open 2026