Home बिहार दुलारचंद यादव हत्याकांड में नया मोड़, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

दुलारचंद यादव हत्याकांड में नया मोड़, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

322
0
New twist in Dularchand Yadav murder case, major revelation in postmortem report

पटना: दुलारचंद यादव की हत्या के बाद आज उनके अंतिम यात्रा में भी जमकर बवाल हुआ। अब पोस्टमोर्टम रिपोर्ट भी आ गई है, जिसमें डॉक्टर ने एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि आज दुलारचंद यादव का अनुमंडलीय अस्पताल में तीन सदस्यीय टीम के द्वारा पोस्टमार्टम किया गया। इस टीम में डाॅ अजय कुमार, डाॅ रोहन और डाॅ दिलीप शामिल थे।अनुमंडलीय अस्पताल में पोस्टमार्टम करने वाले डाॅ अजय कुमार ने बताया कि दुलारचंद यादव की पोस्टमोर्टम रिपोर्ट आ गई है, जिसे हमने सरकार के पास भेज दिया है। अब तक के रिपोर्ट में जो बात सामने आई, वह यह है कि उन्हें अंदरूनी चोट थी।

बाएं पैर में गोली लगी है, लेकिन उस गोली से मौत नहीं हो सकती। गोली ठेहुना के आर-पार हो गई थी। पूरे शरीर में चोट लगी थी। सीने में भी चोट थी। 10-12 एक्स-रे भी किया गया है। डाॅक्टरों के पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से यह खुलासा हुआ है कि दुलारचंद यादव की मौत आंतरिक चोट से हुई है। उनके सीने की हड्डी और पसलियों की हड्डियां कई जगह से टूटी हुई है। डॉक्टर का कहना है कि गोली लगने से उनकी मौत नहीं हुई है, वहीं रिपोर्ट में ब्रेन हेमरेज से मौत के भी थोड़े से आसार हैं। डॉक्टरों की रिपोर्ट में पूरे शरीर पर गाड़ी के टायर के निशान या सबूत नहीं मिले हैं। छाती के हड्डियां और पसलियों में कई जगह फ्रैक्चर है, बाई छाती की हड्डी अंदर धंसी हुई है। बाएं पैर के एंकल ज्वाइंट के पास से बीच में गोली घुसी और साइड से निकल गई है।

GNSU Admission Open 2026

बता दें कि दोपहर में दुलारचंद की अंतिम यात्रा निकाली गई थी, जिसमें बड़ी संख्या में लोग लाठी-डंडे लेकर निकले। गुस्साए लोग ‘अनंत सिंह को फांसी दो’ के नारे लगाने लगे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और फिर कड़ी मशक्कत के बाद मामले को शांत कराया। हालांकि मामला शांत नहीं हुआ और हंगामा शाम तक होता रहा। मृत गुलाबचंद के परिजनों ने कहा कि यह घटना सब लोगों ने देखा कि किस तरह से इस घटना को अंजाम दिया गया है। इस संबंध में जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार ने चुनाव आयोग ने चुनाव आयोग से यह मांग करते हुए कहा कि सबसे पहले आरोपी अनंत सिंह और गोली मारने वाले आरोपी को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेजे और फिर अनंत सिंह को फांसी हो।  उन्होंने चुनाव आयोग से अपील करते हुए कहा कि अनंत सिंह की उम्मीदवारी को अविलंब रद्द किया जाय। 



GNSU Admission Open 2026