Home बिहार सासाराम में ‘फिजिक्स वाला’ का नया ब्रांच शुरू

सासाराम में ‘फिजिक्स वाला’ का नया ब्रांच शुरू

330
0
New branch of 'Physics Wala' started in Sasaram

मेडिकल-इंजीनियरिंग अभ्यर्थियों को मिलेगी बड़ी राहत

सासाराम। मेडिकल और इंजीनियरिंग की तैयारी करने वाले सासाराम व आसपास के छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी है। देशभर में चर्चित कोचिंग संस्थान ‘फिजिक्स वाला’ ने सासाराम में अपना नया ब्रांच शुरू कर दिया है। इसके साथ ही अब छात्रों को पढ़ाई के लिए पटना, वाराणसी, कोटा या दिल्ली जाने की मजबूरी नहीं रहेगी। सासाराम में ही आईआईटियन शिक्षकों द्वारा कम फीस में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी। केंद्र पर 18 तारीख को करियर काउंसलिंग इवेंट का आयोजन किया जा रहा है, जहां छात्र अपने करियर से जुड़ी जानकारी और मार्गदर्शन प्राप्त कर सकेंगे।

GNSU Admission Open 2026

उक्त जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्र खोलने वाले प्रतीक कुमार सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि वे यूनिवर्सिटी के गोल्ड मेडलिस्ट हैं और रोहतास जिले के नोखा के रहने वाले हैं। उन्होंने कहा कि उनकी सोच थी कि अपने क्षेत्र में एक अफॉर्डेबल और गुणवत्तापूर्ण संस्थान शुरू किया जाए, ताकि स्थानीय छात्र कम फीस में बेहतर शिक्षा पा सकें और उन्हें पढ़ाई के लिए दूर शहरों में न जाना पड़े। इसी उद्देश्य के साथ सासाराम में इस केंद्र की शुरुआत की गई है। नए ब्रांच के खुलने से सासाराम सहित आसपास के इलाकों के छात्रों को प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं की तैयारी में बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है।

केंद्र प्रबंधन से जुड़े लोगों ने बताया कि सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली गई हैं। केंद्र पूरी तरह चालू हो चुका है और नामांकन प्रक्रिया जारी है। छात्रों तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि जानकारी के अभाव में किसी छात्र को बाहर प्रदेश न जाना पड़े। अब छात्र अपने माता-पिता के साथ, अपने ही शहर में रहकर बेहतर तैयारी कर सकेंगे। खासकर छात्राओं के लिए यह केंद्र बेहद लाभकारी साबित होगा, क्योंकि सुरक्षा, स्वास्थ्य और खान-पान जैसी चिंताओं के कारण कई परिवार बेटियों को बाहर भेजने से परहेज करते थे, जिससे कई मेधावी छात्राएं पीछे रह जाती थीं।

GNSU Admission Open 2026