Home बिहार पुनरीक्षण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, आयोग के निर्देशों का सख्ती से पालन...

पुनरीक्षण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, आयोग के निर्देशों का सख्ती से पालन हो : आयुक्त

302
0
Negligence in revision will not be tolerated, Commission's instructions should be strictly followed: Commissioner

सासाराम: कलेक्ट्रेट स्थित डीआरडीए सभागार में बुधवार को मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 को लेकर समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता निर्वाचन सूची पर्यवेक्षक सह आयुक्त, पटना प्रमंडल डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने की। आयुक्त ने बैठक में कहा कि मतदाता सूची में किसी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए। निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा मैंने रोहतास जिले में पहुंचकर की है।

दो विधानसभा क्षेत्रों में जाकर मतदाताओं से भी संपर्क किया और कार्य की जानकारी ली। फिलहाल जिले में काम सही ढंग से चल रहा है। उन्होंने बताया कि मृतक, शिफ्टेड और डुप्लीकेट नामों को ड्राफ्ट मतदाता सूची से हटाया गया है। ऐसे करीब डेढ़ लाख नाम अलग सूची में दर्ज किए गए हैं।

GNSU Admission Open 2026

यदि किसी को इस पर आपत्ति है तो वह 31 अगस्त तक दर्ज करा सकता है। समीक्षा बैठक में जिला पदाधिकारी उदिता सिंह, पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार सहित कई वरीय अधिकारी के अलावा विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, विधायक व सांसद मौजूद रहे। रोहतास जिला पहुंचने पर आयुक्त को कलेक्ट्रेट परिसर में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

GNSU Admission Open 2026