Home बिहार नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में नीरू सिंह ने जीता 2 रजत पदक

नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में नीरू सिंह ने जीता 2 रजत पदक

200
0
Neeru Singh won 2 silver medals in the National Powerlifting Championship

सासाराम। इंडियन पावरलिफ्टिंग फेडरेशन के तत्वाधान में उत्तराखंड हरिद्वार में नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से आए सैकड़ों खिलाड़ियों ने अपनी ताकत तकनीकी का प्रदर्शन किया।

इस प्रतिस्पर्धा में रोहतास जिला अंतर्गत सासाराम के समुल्लाह गंज निवासी सरदार नीरू सिंह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल हासिल कर राज्य और जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रौशन किया। नीरू सिंह ने कठिन परिश्रम, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के बल पर यह सफलता अर्जित की है।

GNSU Admission Open 2026

प्रतियोगिता के दौरान उन्होंने अनुभवी खिलाड़ियों को कड़ी टक्कर दी और अपने वजन वर्ग में दूसरा स्थान प्राप्त किया । उनकी इस उपलब्धि के पीछे उनके कोच राजा गुप्ता का विशेष योगदान रहा, जिनके मार्गदर्शन में नीरू सिंह ने अपनी क्षमता को निखारा है परिजनों और मित्रो ने नीरू को बधाई दी।

GNSU Admission Open 2026