Home बिहार बिहार बंद के दौरान सासाराम के पुरानी जी टी रोड पर बैठे...

बिहार बंद के दौरान सासाराम के पुरानी जी टी रोड पर बैठे एनडीए कार्यकर्ता

416
0
NDA workers sitting on the old GT road of Sasaram during Bihar bandh

चार घंटे तक पोस्ट ऑफिस पर दिखा जाम का नजारा

राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के खिलाफ लगें नारे

GNSU Admission Open 2026

सासाराम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता पर की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में गुरुवार को बिहार बंद को लेकर पर सासाराम पोस्ट ऑफिस को पूरी तरह से जाम कर दिया गया। भाजपा के पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद और चेनारी के पूर्व विधायक ललन पासवान के नेतृत्व में यह प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। पूर्व विधायक और प्रसाद ने कहा कि राजनीति में गाली गलौज की कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिए। वही चेनारी के पूर्व विधायक ललन पासवान ने कहा कि राजनीति की एक अपनी मर्यादा होती है लेकिन इंडिया महागठबंधन के लोगों के लिए कोई मर्यादा नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी पीएम मोदी के लिए हमेशा अभद्र शब्दों का प्रयोग करते आए हैं। हद तो तब हो गई जब राहुल गांधी के मच से ही देश के पीएम नरेंद्र मोदी की माता को गाली दी गई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राहुल गांधी के साथ-साथ राजद के नेता तेजस्वी यादव को पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए।

चार घंटों तक बाधित रहा आवागमन

एनडीए गठबंधन की ओर से बिहार बंद के अवसर पर सासाराम के पोस्ट ऑफिस चौक पर पूरी तरह से जाम का माहौल दिखा कार्यकर्ताओं ने पोस्ट ऑफिस चौक को पूरी तरह से जाम कर दिया। इस वजह से यातायात पूरी तरह से बाधित रहा। एनडीए कार्यकर्ता पुरानी जीटी रोड के बीचो- बीच बैठ कर सड़क को पूरी तरह से जाम कर दिया जिसे सैकड़ो वाहन जाम में फंसे रहे। तकरीबन 4 घंटे तक पोस्ट ऑफिस चौक पर जाम का नजारा देखने को मिला वही एनडीए कार्यकर्ताओं ने इसे शांतिपूर्ण बंद बताया। मौके पर जदयू के जिला अध्यक्ष अजय कुशवाहा के साथ-साथ जदयू के नेता डॉक्टर निर्मल कुमार कुशवाहा, अलख निरंजन के अलावा बीजेपी के रोहतास जिला अध्यक्ष संतोष पटेल, भाजपा नेता डॉ सचिन कुशवाहा, भाजपा नेत्री शीला सिंह सहित सैकड़ो एनडीए के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

GNSU Admission Open 2026