Home बिहार युवा से लेकर बुजुर्गों तक की सोचती है एनडीए सरकार: त्रिविक्रम

युवा से लेकर बुजुर्गों तक की सोचती है एनडीए सरकार: त्रिविक्रम

396
0
NDA government thinks about everyone from young to old: Trivikram

रोहतास। बिहार में सरकार अब बेरोजगार ग्रेजुएट युवाओं को हर महीने 1000 रुपए देगी। यह पैसे दो साल तक युवाओं के खाते में डाले जाएंगे। गुरुवार को सीएम नीतीश कुमार ने अपने X अकाउंट पर इसकी जानकारी दी है। वही नीतीश कुमार के इस ऐलान को लेकर बीजेपी के प्रदेश मंत्री त्रिविक्रम नारायण सिंह इसके लिए नीतीश कुमार को धन्यवाद दिया है।

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के इस ऐलान से बिहार के कई लाख युवाओं को राहत मिलेगी। खासकर प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए इससे आर्थिक मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि बिहार में एनडीए की सरकार युवा पीढ़ी से लेकर बुजुर्गों तक की सोचती है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने वृद्धा पेंशन को भी बढ़ाकर 400 से 1100 कर दिया है।

GNSU Admission Open 2026

अब ग्रेजुएट पास युवक युवतियों के लिए भी 1000 प्रतिमाह देने का ऐलान किया हैं। श्री सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार की दूरदर्शिता के कारण ही बिहार आज लगातार आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाला समय फिर एनडीए का होगा और बिहार में नीतीश कुमार मुख्यमंत्री होंगे। बता दे के नीतीश कुमार ने बिहार के सभी 22 से 25 वर्ष वाले ग्रेजुएट युवाओं को प्रतिमाह एक हजार देने का ऐलान किया है। यह राशि लगभग दो साल तक दिया जाएगा। त्रिविक्रम नारायण सिंह से सीएम नीतीश कुमार के इस ऐलान के लिए धन्यवाद दिया है।

GNSU Admission Open 2026