Home बिहार आठ साल से फरार नक्सली STF के हत्थे चढ़ा, बिहार में रच...

आठ साल से फरार नक्सली STF के हत्थे चढ़ा, बिहार में रच रहा था खौफनाक प्लान

341
0
Naxalite who was absconding for eight years was caught by STF, he was hatching a horrifying plan in Bihar

औरंगाबाद : बिहार पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। औरंगाबाद पुलिस एवं STF की संयुक्त कार्रवाई में शनिवार को कुख्यात नक्सली उमेश यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। उमेश यादव अरवल जिले के करपी थाना क्षेत्र के महम्मदपुर गांव का निवासी है। पुलिस पिछले आठ वर्षों से उसकी तलाश कर रही थी।औरंगाबाद के दाउदनगर के एसडीपीओ अशोक कुमार दास ने बताया कि बंदेया थानाध्यक्ष सूरज कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि नक्सली उमेश यादव अपने गांव महम्मदपुर आया हुआ है और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस और STF की टीम ने संयुक्त छापेमारी की। पुलिस को देखते ही उमेश यादव भागने लगा, लेकिन बलों ने खदेड़कर उसे पकड़ लिया। गिरफ्तार नक्सली की तलाश पुलिस 16 जून 2017 से कर रही थी। उस पर बंदेया थाना कांड संख्या 12/17 दर्ज है। इस मामले में उसके खिलाफ भादंवि की धारा 341, 323, 353, 385, 427, 435, 504, 506/34 एवं 17 सीएल एक्ट के तहत आरोप है।

GNSU Admission Open 2026

पुलिस लगातार उसके ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी लेकिन वह अब तक गिरफ्त से बाहर था। पूछताछ में उमेश यादव ने नक्सली संगठन से जुड़ी गतिविधियों और अपने साथियों के बारे में कई अहम जानकारियां दी हैं। पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।एसडीपीओ अशोक कुमार दास ने बताया कि लगातार हो रही संयुक्त कार्रवाई में बड़ी संख्या में नक्सलियों की गिरफ्तारी से उनका मनोबल टूटा है। नक्सली गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए छापेमारी अभियान लगातार जारी है।

GNSU Admission Open 2026