Home बिहार नारायण कृषि विज्ञान संस्थान ने भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान से किया एमओयू

नारायण कृषि विज्ञान संस्थान ने भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान से किया एमओयू

261
0
Narayana Institute of Agricultural Sciences signs MoU with Indian Vegetable Research Institute

डेहरी। सब्जियों में अनुसंधान एवं नवाचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित नारायण कृषि विज्ञान संस्थान ने वाराणसी स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद – भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान से एमओयू (अकादमिक समझौता) किया है।

इस समझौते का मुख्य उद्देश्य छात्रों, शोधार्थियों एवं किसानों को सब्जियों से संबंधित नवीनतम तकनीकों, नवाचारों एवं सब्जी प्रबंधन की जानकारी उपलब्ध कराना है। इसके अंतर्गत भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान नारायण कृषि विज्ञान संस्थान के छात्रों को तकनीकी सहयोग, इंटर्नशिप के रूप में छात्रों को प्रशिक्षण एवं संस्थान से जुड़े इच्छुक किसानों को रोजगारपरक प्रशिक्षण के अवसर प्रदान करेगा। साथ ही इससे छात्रों में कृषि क्षेत्र में उद्यमिता करने के अवसर भी मिलेंगे। ये समझौता छात्रों को अनुसंधान एवं नवाचार की दिशा में प्रोत्साहित करेगा।

GNSU Admission Open 2026

एमओयू प्रो० एच०के० सिंह, निदेशक, नारायण कृषि विज्ञान संस्थान, गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय एवं डॉ० राजेश कुमार, निदेशक, भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान के साथ ही संस्थान के अन्य पदाधिकारियों की उपस्थित में संपन्न हुआ। कृषि संकाय के अधिष्ठाता प्रो० एस०एस० सिंह ने भी नारायण कृषि विज्ञान संस्थान के प्रयास को सराहा।

गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के प्रति-कुलाधिपति गोविंद नारायण सिंह एवं कुलपति प्रो०जगदीश सिंह ने संस्थान के इस उपलब्धि पर हर्ष जताया एवं सभी सदस्यों को शुभकामनाएं दीं। विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि इस तरह का अकादमिक सहयोग कृषि शिक्षा को व्यवहारिक आयाम देगा और छात्रों को नवाचार की वास्तविक आवश्यकताओं से जोड़ने में सहायक होगा।

GNSU Admission Open 2026