Home बिहार नालंदा : सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौत, एक घायल

नालंदा : सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौत, एक घायल

113
0
Nalanda: Three youths killed, one injured in road accident

राजगीर। बिहार में नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौत हो गयी तथा एक अन्य घायल हो गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि कार पर सवार लोग जा रहे थे। इस दौरान कठार पुल के समीप कार अनियंत्रित होकर पुल के डिवाइडर से टकरा गई। इस घटना में कार पर सवार तीन युवकों की मौत ही गई तथा एक अन्य घायल हो गया।

सभी युवक जहानाबाद से अपनी दोस्त की बहन के तिलक समारोह में शामिल होने के लिए नालंदा जिले के एकंगरसराय के भातूबीघा गांव आए थे।तिलक समारोह में शामिल होने के बाद सभी कार से वापस जहानाबाद लौट रहे थे। इसी दौरान कठार पुल के समीप यह दुर्घटना हुई।

GNSU Admission Open 2026

सूत्रों ने बताया कि मृतकों की पहचान जहानाबाद जिले के टेनिबीघा गांव निवासी रोहित कुमार, सोनू कुमार और उद्देश्य कुमार के रूप में हुई है। सभी आपस में चचेरे भाई बताए जा रहे हैं। घायल को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

GNSU Admission Open 2026