Home बिहार नालंदा पुलिस ने साइबर ठगी गिरोह का किया भंडाफोड़ , चार गिरफ्तार

नालंदा पुलिस ने साइबर ठगी गिरोह का किया भंडाफोड़ , चार गिरफ्तार

371
0
Nalanda police busted cyber fraud gang, four arrested

बिहार : नालंदा जिले के कतरीसराय थाना क्षेत्र के परमानंदपुर गांव से साइबर ठगी के एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। यह गिरोह कुसुम योजना के तहत सोलर पंप लगाने और सस्ती ब्याज दर पर लोन फाइनेंस कराने के नाम पर लोगों से ठगी करता था। नालंदा पुलिस ने चार साइबर अपराधियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। राजगीर डीएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई नालंदा एसपी के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में की गई।

विशेष छापेमारी दल ने सोमवार को परमानंदपुर गांव में छापेमारी कर चार अभियुक्तों को पकड़ा। पुलिस जांच में पता चला कि आलोक कुमार और राहुल कुमार पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। आलोक पर गिरियक थाना में 2022 से 2024 तक धोखाधड़ी, जालसाजी और साइबर क्राइम के तहत मामले दर्ज हैं। राहुल कुमार पर भी साइबर क्राइम के केस दर्ज हैं। इस अभियान में कतरीसराय थाना अध्यक्ष सत्यम तिवारी के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों की टीम शामिल थी, जिनमें दारोगा आदित्य कुमार, मुकुंद भारती, अनिल गुरुदेव खड़िया, प्रसेनजीत चौधरी, मनीष कुमार, स्वीटी सोरेन और अन्य शामिल रहे।





GNSU Admission Open 2026
GNSU Admission Open 2026