Home बिहार तीन बच्चों की मां ने प्रेमी से की कोर्ट मैरिज, पति खुद...

तीन बच्चों की मां ने प्रेमी से की कोर्ट मैरिज, पति खुद बना गवाह

173
0
Mother of three children marries lover in court, husband himself becomes witness

वैशाली: वैशाली जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां तीन बच्चों की मां रानी कुमारी ने अपने पति और बच्चों को छोड़कर प्रेमी गोबिंद कुमार से हाजीपुर कोर्ट में शादी कर ली। इस पूरे घटनाक्रम की सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि रानी के पहले पति कुंदन कुमार ने न सिर्फ इस शादी को स्वीकार किया, बल्कि खुशी-खुशी गवाह बनकर उन्हें विदा भी किया। रानी कुमारी जंदाहा थाना क्षेत्र की रहने वाली हैं। उनकी पहली शादी वर्ष 2011 में कुंदन कुमार से कोर्ट मैरिज के जरिए हुई थी। कुंदन कुमार जंदाहा के अहिरपुर गांव के निवासी हैं और अपने घर पर ग्राहक सेवा केंद्र (CSP) का संचालन करते हैं। इस दंपती से तीन बच्चे हैं, जो अब अपने पिता कुंदन कुमार के साथ ही रहेंगे।

बताया जा रहा है कि रानी कुमारी का पिछले करीब पांच वर्षों से अपने फुफेरे भाई गोबिंद कुमार के साथ प्रेम संबंध चल रहा था। इस प्रेम प्रसंग के चलते रानी पहले भी कई बार अपने पति और बच्चों को छोड़कर जा चुकी थीं। दो-तीन साल पहले भी वह घर छोड़कर चली गई थीं। इसके अलावा, जब कुंदन कुमार जम्मू में रहते थे, तब भी रानी कई बार वहां गोबिंद के पास चली जाती थीं। करीब डेढ़ महीने पहले कुंदन उन्हें जम्मू से वापस लेकर आए थे। लगातार हो रही इस स्थिति से कुंदन कुमार मानसिक रूप से परेशान हो चुके थे। आखिरकार रानी ने साफ तौर पर गोबिंद कुमार के साथ रहने की इच्छा जताई और अपने पहले पति व बच्चों को छोड़ने का फैसला कर लिया। रानी की खुशी को देखते हुए कुंदन कुमार ने गोबिंद से उनकी शादी करवा दी और स्वयं इस विवाह के गवाह बने।

GNSU Admission Open 2026

शादी के बाद गोबिंद कुमार ने भरोसा जताया कि अब रानी उन्हें छोड़कर अपने पूर्व पति या बच्चों के पास नहीं जाएंगी। गोबिंद ने बताया कि कुछ दिन पहले ही रानी से उनकी फोन पर बातचीत हुई थी, जिसके बाद दोनों ने शादी का फैसला लिया। वहीं रानी कुमारी ने कहा कि वह अपने पहले पति के साथ नहीं रहना चाहती थीं और गोबिंद से शादी करना चाहती थीं। उनका कहना है कि कुंदन के साथ रहने में उन्हें काफी तकलीफ होती थी। रानी ने यह भी स्पष्ट किया कि उनके तीनों बच्चे कुंदन कुमार के साथ ही रहेंगे। कुंदन कुमार ने बताया कि रानी को अपने फुफेरे भाई गोबिंद से प्यार हो गया था। वह साफ कहने लगी थीं कि अब वह उनके साथ नहीं रहना चाहतीं और गोबिंद के साथ ही जीवन बिताना चाहती हैं। कुंदन के अनुसार, रानी गोबिंद से फेसबुक और इंस्टाग्राम के जरिए लगातार बातचीत करती थीं, जिससे दोनों के बीच रिश्ता और गहरा हो गया। इसी वजह से उन्होंने रानी को अपनी जिंदगी से ‘आजाद’ कर दिया।



GNSU Admission Open 2026