Home बिहार मुजफ्फरपुर में मोबाइल मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

मुजफ्फरपुर में मोबाइल मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

215
0
Mobile mechanic shot dead in Muzaffarpur, creating sensation in the area

मुज्जफरपुर: मुजफ्फरपुर जिले में बेखौफ अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना औराई थाना क्षेत्र के औराई बाजार के पास हुई, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान औराई थाना क्षेत्र की राजखंड उत्तरी पंचायत अंतर्गत बलिया गांव वार्ड संख्या दो निवासी जगदेव पंडित के 21 वर्षीय पुत्र अर्जुन कुमार के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार अर्जुन कुमार औराई बाजार स्थित एक मोबाइल दुकान में फोन रिपेयरिंग का काम करता था। मंगलवार की शाम वह काम खत्म कर घर लौट रहा था। इसी दौरान बलिया मध्य विद्यालय के समीप पहले से घात लगाए अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गोली लगते ही अर्जुन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे आनन-फानन में इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

GNSU Admission Open 2026

औराई थाना की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। बताया जा रहा है कि युवक को बेहद नजदीक से सीने में एक गोली मारी गई थी। घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। इस मामले में औराई थाना प्रभारी राजा सिंह ने बताया कि युवक को अपराधियों ने गोली मारी थी, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और अपराधियों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

GNSU Admission Open 2026