Home बिहार शपथ में ‘सतत लेती हूं’ पढ़ने वाली MLA विभा देवी निकलीं करोड़ों...

शपथ में ‘सतत लेती हूं’ पढ़ने वाली MLA विभा देवी निकलीं करोड़ों की मालकिन

228
0
MLA Vibha Devi, who took oath as 'I am constantly taking oath', turns out to be the owner of crores of rupees.

पटना: बिहार विधानसभा में सोमवार को शीतकालीन सत्र के पहले दिन नवनिर्वाचित विधायकों के शपथ लेने का सिलसिला शुरू हुआ। इस दौरान कई रोचक वाकये हुए। नए विधानसभा सदस्यों को प्रोटेम स्पीकर नरेंद्र नारायण यादव ने शपथ दिलाई। वैसे तो कई विधायकों के शपथ लेने के तरीके और चुनी गई भाषा को लेकर चर्चा हुई, लेकिन सबसे अधिक चर्चित नवादा की नवनिर्वाचित विधायक विभा देवी हुईं। जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) की एमएलए विभा देवी कागज पर हिंदी में लिखी शपथ भी ठीक से नहीं पढ़ पाईं। हालांकि विभा देवी भले ही लिखा हुआ पढ़ने में अटकती हों, लेकिन वे बहुत संपन्न हैं। उनकी कुल संपत्ति करीब 32 करोड़ रुपये की है। नवादा की विधायक विभा देवी बाहुबली राजबल्लभ यादव की पत्नी हैं। विभा देवी शपथ लेते हुए शब्दों का उच्चारण ठीक से नहीं कर पा रही थीं और लगातार अटक रही थीं।

एक विधायक को इस स्थिति में देखना रोचक वाकया था। विभा देवी ने शपथ पढ़ते हुए कहा था- “मैं ईश्वर की सतत लेती हूं…” यानी उन्होंने ‘शपथ लेती हूं’ को ‘सतत लेती हूं’ कहा। उन्होंने जैसे तैसे शपथ पत्र पढ़ा। विभा देवी ने नवादा से विधानसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन यह जीत वास्तव में उनकी नहीं बल्कि उनके बाहुबलि पति राजबल्लभ यादव की है। राजबल्लभ पर कई केस दर्ज हैं। विधानसभा चुनाव से कुछ अरसे पहले ही राजबल्लभ जेल से छूटे थे। राजबल्लभ पहले आरजेडी के नेता थे। विधानसभा चुनाव से पहले वे जेडीयू में चले गए। विभा देवी की शपथ का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया है। उनके वीडियो पर सोशल मीडिया में तरह-तरह के कमेंट किए जा रहे हैं।

GNSU Admission Open 2026

लोग ऐसी विधायक को बिहार का दुर्भाग्य बता रहे हैं। विभा देवी के शपथ ग्रहण से यह तो साफ है कि वे बहुत कम शिक्षित हैं। विधानसभा चुनाव के दौरान जमा किए गए हलफनामे में शिक्षा वाले कॉलम में उन्होंने खुद को साक्षर बताया है। विभा देवी की शिक्षा भले ही ‘साक्षर’ हो, लेकिन चुनावी हलफनामा उनके वैभव को उजागर करता है। उसके मुताबिक वे कुल करीब 32 करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं। विभा देवी पहले भी विधायक रह चुकी हैं। उनके पति राजबल्लभ यादव भी पूर्व में विधायक रह चुके हैं।विभा देवी ने विधानसभा चुनाव में आरजेडी के कौशल यादव को 27594 वोटों से पराजित किया था।

GNSU Admission Open 2026