Home बिहार कॉलेज मैदान में अधेड़ का शव, पास से मिला जहर और रहस्यमयी...

कॉलेज मैदान में अधेड़ का शव, पास से मिला जहर और रहस्यमयी पत्र “तनी..हनी..जयश्री”

157
0
Middle-aged man's body found in college grounds, poison found nearby and mysterious letter "Tani...Honey...Jayashree"

मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर जिले में एलएस कॉलेज के मैदान में एक अधेड़ व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैल गई। घटना विश्विद्यालय थाना क्षेत्र के एलएस कॉलेज मैदान की है। सुबह प्रतिदिन की तरह लोग दौड़ और अभ्यास के लिए मैदान में पहुंचे थे। इसी दौरान मैदान के बीच में एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा गया। जानकारी फैलते ही छात्र-छात्राओं और स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

एसडीपीओ टाउन वन सुरेश कुमार, विश्विद्यालय थाना प्रभारी और पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले की बारीकी से जांच के लिए FSL की टीम को भी बुलाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जांच के दौरान शव के पास कुछ टेबलेट बरामद हुए, जिन्हें जहर बताया जा रहा है। इसके अलावा मृतक के पास से एक पत्र भी मिला है, जिसमें ‘तनी हनी जयश्री’ लिखा हुआ है। साथ ही एक टर्मिनेशन लेटर भी बरामद होने की बात सामने आई है। हालांकि अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस पहचान के लिए मृतक की तस्वीर सर्कुलेट कर रही है।

GNSU Admission Open 2026

स्थानीय निवासी सत्येंद्र सिंह ने बताया कि वह प्रतिदिन अपनी बेटी के साथ दौड़ के लिए मैदान आते हैं। आज जब वे पहुंचे तो देखा कि बीच मैदान में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। उन्होंने बताया कि मृतक जैकेट और चप्पल पहने हुए था और उसका एक हाथ बगल की ओर था। घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है। एसडीपीओ टाउन वन सुरेश कुमार ने बताया कि सुबह सूचना मिली थी कि कॉलेज मैदान के बीच में एक व्यक्ति का शव पड़ा है। मृतक की उम्र करीब 50 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। उसके पास से ‘तनी हनी जयश्री’ लिखा पत्र और जहर की टेबलेट मिली है। FSL टीम को जांच के लिए बुलाया गया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है और आगे की कार्रवाई जारी है।




GNSU Admission Open 2026