सासाराम। जेडीयू नेत्री व सामाजिक महिला कार्यकर्ता रजिया कामिल अंसारी को बिहार राज्य महिला आयोग का सदस्य बनाया गया है। बता दे की रजिया कामिल अंसारी पूर्व में भी महिला आयोग की सदस्य रह चुकी हैं। रजिया कामिल अंसारी जनता दल यूनाइटेड से लंबे समय से जुड़कर जनता दल यूनाइटेड में काम कर रही थी। वे पिछले 25 वर्षों से महिलाओं को साक्षर और आत्मनिर्भर बनने का कार्य कर रहा है।
रजिया कामिल अंसारी अपने राजनीतिक कैरियर की शुरुआत से पहले वह अपने घर पर ही महिलाओं को शिक्षित करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनने पर काम करती रही है। रजिया कामिल अंसारी बिहार प्रगतिशील मुस्लिम महिला समिति की संस्थापक रही है। जिसमें उन्होंने महिलाओं के उत्थान को लेकर काफी काम किया हैं। महिलाओं के शिक्षित कर और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के पर उकने कार्यों को देखते हुए उनसे प्रेरित होकर कई लेखकों ने उन पर किताबों में लेख भी लिखे हैं। रजिया कामिल अंसारी ने मुस्लिम समाज की महिलाओं के उत्थान के लिए पिछले दो दशकों से काम करती आ रही है। उनके इसी कार्य को देखते हुए और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यों से प्रभावित होकर 2005 में जदयू पार्टी से जुड़ गई।
रजिया कामिल अंसारी शाहाबाद से ऐसी मुस्लिम अति पिछड़े समाज की महिला है जो बिहार राज्य महिला आयोग की सदस्य बनाई गई है। इससे सभी समाज में और खासकर महिलाओं में खुशी की लहर है रजिया कामिल अंसारी ने पूर्व में भी बिहार राज्य महिला आयोग की सदस्य रहकर महिलाओं के क्षेत्र में काफी काम किया । वहीं तमाम महिलाओं ने उन्हें मुबारकबाद देते हुए उनसे और बेहतर करने की उम्मीद की है और शुभकामनाएं दी है। शुभकामन देने वाली महिलाओं में शफाका बानो , मालती मौर्य , शीला रजक , अनुपमा सिंह, शगुफ्ता परवीन के साथ कई कई महिलाएं शामिल है।







