सासाराम। न्यू स्टेडियम फैजलगंज में शहीद जगदेव प्रसाद की स्मृति में राजनीतिक एकजुटता रैली का भव्य आयोजन किया गया। उक्त बाते शिव शंकर कुशवाहा ने शनिवार को प्रेस वार्ता का आयोजन कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह रैली कई मायनों में ऐतिहासिक रही। मुस्लिम समाज का पर्व होने के बावजूद इतनी अधिक भीड़ उमड़ी कि हेलिपैड से लेकर स्टेडियम तक पैरों रखने की जगह नहीं बची। तपती धूप में लोग सुबह 8 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक डटे रहे और अपने नेताओं का भाषण सुनते रहे।
उहोंने कहा कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे तेजस्वी यादव को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी थी। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में आलोक कुमार मेहता, रेणु कुशवाहा, सुधाकर सिंह, संजय यादव, अनीता चौधरी, अभय कुशवाहा, शिवशंकर सिंह कुशवाहा सहित अनेक जनप्रतिनिधि और विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। शिवशंकर कुशवाहा ने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा ने भी कुशवाहा एकजुटता के लिए कार्यक्रम आयोजित किया था।
लेकिन रोहतास के कुशवाहा समाज ने यह साबित कर दिया कि रोहतास ही नहीं बल्कि पूरे बिहार का कुशवाहा समाज तेजस्वी प्रसाद यादव के साथ खड़ा है। सिर्फ एक जिले के कुशवाहा समाज की भीड़ ने उपेंद्र कुशवाहा के प्रदेशव्यापी कार्यक्रम पर भारी पड़ते हुए अपनी ताकत का एहसास करा दिया।उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि कुशवाहा समाज ने एक बार फिर यह दर्शाया कि वे शांतिप्रिय समुदाय हैं और हमेशा समानता के पक्षधर रहे हैं। धार्मिक उन्माद और लाठी-डंडे की राजनीति के विरुद्ध कुशवाहा समाज ने हमेशा अपनी जान की कुर्बानी दी है। शहीद जगदेव प्रसाद और जगदीश मास्टर जैसे कई उदाहरण इसके प्रमाण हैं।







