सासाराम। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय में चल रहे नारायण युवोत्सव के तहत सोमवार से तीन दिवसीय चेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। तीन दिनों तक चलने वाले इस प्रतियोगिता में 102 बालक एवं 13 बालिकाओं ने हिस्सा लिया है। चेस कॉर्डिनेटर डॉक्टर सुमित कुमार ने बताया कि यह प्रतियोगिता 21 जनवरी तक चलेगी। उन्होंने बताया कि पुरुष वर्ग में कुल सात राउंड खेल जाएंगे जबकि बालिका वर्ग में 4 राउंड का मुकाबल होगा।

बता दें कि गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय में नारायण युवोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है इसके तहत विभिन्न प्रकार के खेलो, रंगोली, नृत्य एवं क्यूज प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।वही युवोत्सव के तहत वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के चौथे दिन खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
इस दौरान एनईएएचएस और एनएमसीएच गर्ल्स, एवं पैरामेडिकल और फार्मेसी बॉयज टीम के बीच रोमांचक मुकाबले खेले गए। खेल मैदान में खिलाड़ियों का जोश और प्रतिस्पर्धी भावना देखने को मिली। इस अवसर पर स्पोर्ट्स डायरेक्टर सह एमबीए विभागाध्यक्ष डॉ. राजीव रंजन ने बताया कि नारायण युवाउत्सव के चौथे दिन लड़के और लड़कियां दोनों ही पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ भाग ले रहे हैं, जो विश्वविद्यालय के खेल संस्कृति को दर्शाता है।







