Home बिहार थावे दुर्गा मंदिर में बड़ी चोरी, आभूषण और नकदी पर हाथ साफ;...

थावे दुर्गा मंदिर में बड़ी चोरी, आभूषण और नकदी पर हाथ साफ; सुरक्षा पर सवाल

269
0
Major theft at Thawe Durga Temple, jewellery and cash stolen; security in question

गोपालगंज: बिहार के प्रसिद्ध शक्तिपीठों में शामिल गोपालगंज स्थित थावे दुर्गा मंदिर में बीती रात अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने मंदिर का ताला तोड़कर मां दुर्गा की प्रतिमा पर चढ़ाए गए कीमती आभूषणों के साथ-साथ लॉकर और दानपात्र से नकदी पर भी हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, चोर रात के अंधेरे में मंदिर परिसर में दाखिल हुए और सीधे गर्भगृह तक पहुंच गए। वहां उन्होंने मां दुर्गा की प्रतिमा पर सुशोभित सोने-चांदी के मुकुट, हार समेत अन्य कीमती गहनों की चोरी कर ली।

इसके बाद चोरों ने मंदिर के लॉकर और दानपात्र को भी तोड़ दिया और उसमें रखी नकदी लेकर फरार हो गए। एक प्रसिद्ध और अत्यधिक भीड़भाड़ वाले मंदिर में इस तरह की चोरी से सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। चोरो ने 251 ग्राम सोने की मुकुट चुरा ली, जिसकी कीमत 51 लाख रुपये है। इसके अलावा, सोने के क ईजेवरात, चांदी का छत्र भी चुरा ले गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है ताकि चोरों की पहचान की जा सके।

GNSU Admission Open 2026

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम की भी मदद ली जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गए सामान की बरामदगी कर ली जाएगी। सुबह जब पुजारी और श्रद्धालु मंदिर पहुंचे, तब चोरी की जानकारी सामने आई। इसके बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर में जुट गए और घटना को लेकर नाराजगी जताई। श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई, चोरी गए आभूषणों की बरामदगी और दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।



GNSU Admission Open 2026