वैशाली: बिहार के वैशाली जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र में एक बड़ा फ्रॉड गिरी का मामला सामने आया है, जिसमें सत्ताधारी पार्टी जदयू के नेता कुमारेश्वर सहाय को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने दूसरे की जमीन बेचकर लगभग 20 लाख रुपये की ठगी की है। इस ठगी का शिकार हुआ व्यक्ति सदमे में आकर मृत्यु का शिकार हो गया है।यह मामला भगवानपुर थाना क्षेत्र के सतपुरा गांव का है, और पुलिस ने इस संदर्भ में नगर थाना में एक प्रपत्र और गिरफ्तारी वारंट की प्रति भी सौंपी है।
जानकारी के मुताबिक, इस गिरफ्तारी के बाद सत्ताधारी पार्टी के नेता की गिरफ्तारी को लेकर इलाके में चर्चा जोरों पर है, खासकर मंत्री विजय कुमार सिन्हा के भूमि विवाद निपटारे के अभियान के दौरान। कुमारेश्वर सहाय, जो वर्तमान में जदयू के सदस्य हैं, ने 2020 में मुजफ्फरपुर विधानसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ा था।
पुलिस ने बताया कि कुमारेश्वर पर 17 अक्टूबर 2025 को जमीन के नाम पर ठगी के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। मामले की गहराई से जांच के बाद, कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया। पुलिस ने बताया कि कुमारेश्वर ने रुपये लौटाने के लिए दो चेक भी दिए थे, लेकिन दोनों चेक बाउंस हो गए। मामले की छानबीन के बाद जब यह स्पष्ट हुआ कि आरोप सत्य हैं, तब पुलिस ने गिरफ्तारी की कार्रवाई की।







