Home बिहार मथुरापुर में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, गोलीबारी में दो घायल;...

मथुरापुर में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, गोलीबारी में दो घायल; पूर्व मुखिया प्रतिनिधि पर लगे गंभीर आरोप

404
0
Land dispute in Mathurapur took a violent turn, two injured in firing; Serious allegations leveled against former Mukhiya representative

खगड़िया: जिले के परबत्ता प्रखंड के अंतर्गत भरतखंड थाना क्षेत्र के मथुरापुर गांव में शुक्रवार को जमीन के सीमांकन को लेकर दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष में गोली चलने की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। इस हिंसक झड़प में मथुरापुर निवासी मृत्युंजय चौधरी के पुत्र मिठू कुमार को पैर में गोली लग गई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष के नीलेन्दू कुमार भी झड़प में घायल हुए हैं, जिन्हें परिजनों ने इलाज के लिए बेगूसराय भेजा है।

घटना की सूचना पर भरतखंड थाना अध्यक्ष रौशन प्रसाद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में लिया। घायल मिठू कुमार को परबत्ता अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए भागलपुर मायागंज मेडिकल कॉलेज अस्पताल रैफर किया गया है। थानाध्यक्ष रौशन प्रसाद ने बताया कि गोली चलाने वालों की पहचान कर ली गई है। चौंकाने वाली बात यह है कि फायरिंग में शामिल एक आरोपी खजरैठा पंचायत का पूर्व मुखिया प्रतिनिधि है, जबकि दूसरा उसका भाई है।

GNSU Admission Open 2026

दोनों पक्षों के बीच काफी समय से जमीन की सीमांकन को लेकर विवाद चल रहा था, जो आज हिंसक रूप ले बैठा। फिलहाल गांव में पुलिस की तैनाती कर शांति व्यवस्था कायम की गई है। घटना से संबंधित एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसकी जांच की जा रही है। थानाध्यक्ष ने कहा कि वीडियो की सत्यता की पुष्टि के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी और दोषियों को किसी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।




GNSU Admission Open 2026