Home बिहार लालू यादव का मोदी सरकार पर तीखा वार — बोले, “जानवरों की...

लालू यादव का मोदी सरकार पर तीखा वार — बोले, “जानवरों की तरह भर-भर कर रखे हैं लोग”

382
0
Lalu Yadav launches scathing attack on Modi government, says, "People are packed like animals."

पटनाबिहार विधानसभा चुनाव की वोटिंग से पहले और छठ के दौरान राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने छठ पर्व के मौके पर उतनी ट्रेनें नहीं चलाने का आरोप लगाया, जिससे लोग महापर्व में घर वापस आ पाएं। राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने शनिवार को केंद्र सरकार पर छठ पूजा के दौरान अपने घर आने के इच्छुक बिहार के प्रवासी श्रमिकों के लिए पर्याप्त ट्रेन नहीं चलाने का आरोप लगाया और कहा कि वे लोग अमानवीय परिस्थितियों में यात्रा करने को मजबूर हैं। लालू प्रसाद यादव ने इसको लेकर एक वीडियो भी साझा किया जिसमें लोग त्योहार के लिए बिहार जाने वाली ठसाठस भरी ट्रेन में यात्रा करते यात्री दिखाई दे रहे हैं।

लालू प्रसाद यादव ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा, ‘झूठ के बेताज बादशाह और जुमलों के सरदार ने शेखी बघारते हुए कहा था कि देश की कुल 13,198 ट्रेनों में से 12,000 रेलगाड़ियां छठ पर्व के अवसर पर बिहार के लिए चलाई जायेंगी। यह भी सफेद झूठ निकला। मेरे बिहार वासियों को अमानवीय तरीके से ट्रेनों में यात्रा करने के लिए मजबूर किया जा रहा है।’ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने हाल ही में बिहार में एक जनसभा में कहा था कि रेल मंत्रालय ने छठ पर्व के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए इस बार विशेष रेलगाड़ियों की संख्या बढ़ाकर 12,000 कर दी है।

GNSU Admission Open 2026

इस पर लालू प्रसाद यादव ने कहा कि ’20 साल की NDA सरकार में पलायन का दंश झेल रहे बिहारियों के लिए लोक आस्था के महापर्व छठ पर भी ये लोग रेलगाड़ियां ढंग से नहीं चलवा सकते।’ लालू प्रसाद यादव ने आगे लिखा कि ‘मेरे बिहारवासियों को अमानवीय तरीके से ट्रेनों में सफर करना पड़ रहा है। कितना शर्मनाक है? डबल इंजन सरकार की गलत नीतियों के कारण प्रतिवर्ष बिहार के चार करोड़ से अधिक लोग काम के लिए अन्य राज्यों में पलायन करते हैं।’ उन्होंने कहा, ‘यूपीए सरकार के बाद से NDA सरकार ने बिहार में कोई बड़ा उद्योग नहीं लगाया। ये लोग बिहार विरोधी है।’ बिहार की 243 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव दो चरण में छह और 11 नवंबर को होंगे। परिणाम 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

GNSU Admission Open 2026