Home बिहार 24 जनवरी को प्रदेशभर में धूमधाम से मनाई जाएगी कर्पूरी ठाकुर की...

24 जनवरी को प्रदेशभर में धूमधाम से मनाई जाएगी कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंती :उमेश सिंह कुशवाहा

224
0
Karpuri Thakur's 102nd birth anniversary will be celebrated with great pomp across the state on January 24: Umesh Singh Kushwaha

पटना। बिहार जनता दल यूनाईटेड (जदयू) के अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने शुक्रवार को बताया कि भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंती 24 जनवरी को पूरे प्रदेश में धूमधाम से मनाई जाएगी। श्री कुशवाहा ने शुक्रवार को बयान जारी कर कहा कि पार्टी द्वारा सभी जिला मुख्यालयों में जयंती समारोह आयोजित किए जाएंगे। इसे लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है और आयोजन को ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी जोर-शोर से जुटे हुए हैं। जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि कार्यक्रम के भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए जिलावार पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की टीमें गठित की गई हैं।

उन्होंने कहा कि संबंधित जिले के सांसद, विधायक एवं विधान पार्षद अनिवार्य रूप से कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। श्री कुशवाहा ने कहा कि जयंती समारोह के माध्यम से जननायक कर्पूरी ठाकुर के सामाजिक न्याय, समान अवसर तथा वंचित एवं पिछड़े वर्गों के उत्थान से जुड़े विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया जाएगा। उनके सिद्धांत, संघर्ष और विचारधारा आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने बताया कि जननायक कर्पूरी ठाकुर के सामाजिक न्याय के आदर्शों का अनुसरण करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सुशासन और विकास की दिशा में उल्लेखनीय काम किया है।

GNSU Admission Open 2026

कर्पूरी ठाकुर द्वारा स्थापित सामाजिक न्याय की नींव को साकार रूप देने का श्रेय भी मुख्यमंत्री श्री कुमार को जाता है। जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि पटना ग्रामीण, पटना महानगर एवं बाढ़ संगठन जिलों का संयुक्त जयंती कार्यक्रम वीरचंद पटेल मार्ग स्थित जदयू प्रदेश कार्यालय के कर्पूरी सभागार में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम का उद्घाटन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा किया जाएगा। उन्होंने सभी जिला इकाइयों, प्रखंड इकाइयों एवं पार्टी के तमाम प्रकोष्ठों को दिशा-निर्देश जारी करते हुए कहा कि आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए जननायक कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंती को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाएं।

GNSU Admission Open 2026