Home बिहार जिला लीग क्रिकेट में करोली सरकार ने डीसीए को 108 रनों से...

जिला लीग क्रिकेट में करोली सरकार ने डीसीए को 108 रनों से हराया

274
0
Karoli Sarkar beat DCA by 108 runs in District League Cricket

सासाराम : सासाराम के एसपी जैन के ग्राउंड पर रोहतास जिला क्रिकेट संघ के तत्वधान में सुनील ज्वाला जिला क्रिकेट लीग का ग्यारहवां मैच डीसीए और करोली सरकार के बीच खेला गया। टॉस जीत जीतकर करोली सरकार ने पहले बल्लेबाज़ी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी करोली सरकार की टीम ने निर्धारित 30 ओवर खेलकर 3 विकेट खोकर 231 रन का स्कोर खड़ा किया। करोली सरकार की तरफ से अंकित सिंह 89 बॉल पर 108 रन और कनिष्क कुमार ने 75 बॉल खेलकर 56 रन की पारी खेली।

डी.सी.ए की तरफ से पुनीत ने 2 और रिज़वान किंग ने 1 विकेट लिया। दूसरी पारी में 231 रन का पीछा करने के लिए बल्लेबाजी करने उतरी डी.सी.ए की पूरी टीम ने निर्धारित 30 ओवरों में 9 विकेट खोकर मात्र 123 बना सकी।डी.सी.ए की तरफ से सबसे ज़्यादा आदित्य ने 22 और सारा ने 20 रन का योगदान दिया बाकी के खिलाड़ी दहाई अंक को भी नही पार कर सके। करोली सरकार की तरफ से 5 ओवर में 39 रन देकर 3 और अंकित सिंह ने 6 ओवर में 3 मेडेन 9 रन देकर 2 विकेट लिए।

GNSU Admission Open 2026

इस तरह करोली सरकार ने डी.सी.ए को 108 रन से हराकर जीत दर्ज की। इस मैच के मैन ऑफ द मैच करोली सरकार के खिलाड़ी अंकित सिंह को उनके बढ़िया ऑल-राउंडर प्रदर्शन के लिए दिया गया। इस अवसर पर जिला क्रिकेट संघ के सचिव सरोज कुमार उर्फ मंटू यादव, संघ के कोषाध्यक्ष रोहन कुमार मिश्रा, जिला क्रिकेट संघ के सिलेक्टर अर्जुन कुमार,संतोष कुमार,इमरान करीम, शिवम् कुमार , संजू बाबा, शैलेश कुमार, साधन कुमार ,विकाश कुमार आदि मौजूद थे अंपायर की भूमिका में मृत्युंजय कुमार एवं अंशु कुमार ने निभाई एवं स्कोरर की भूमिका कुंदन कुमार ने निभाई।

GNSU Admission Open 2026