Home झारखण्ड धनबाद में लोन सेटलमेंट विवाद में लोन रिकवरी एजेंट की ह/त्या

धनबाद में लोन सेटलमेंट विवाद में लोन रिकवरी एजेंट की ह/त्या

183
0
Loan recovery agent murdered in Dhanbad over loan settlement dispute

आरोपी गिरफ्तार, घर से बरामद हुआ शव

धनबाद। लोन रिकवरी एजेंट अमित कुमार अग्रवाल की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। रविवार को सदर थाना क्षेत्र स्थित सूर्य हाइलैंड सोसाइटी में विकास खंडेलवाल के घर से अमित कुमार अग्रवाल का शव बरामद किया गया है। मृतक के परिजनों द्वारा पहले ही अमित अग्रवाल के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी।

GNSU Admission Open 2026

शिकायत में यह भी बताया गया था कि अमित के मोबाइल फोन पर 15 लाख रुपये की फिरौती की मांग की जा रही है। डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर नौशाद आलम ने बताया कि मोबाइल लोकेशन के आधार पर विकास खंडेलवाल को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान आरोपी ने हत्या की बात कबूल की, जिसके बाद उसकी निशानदेही पर अमित अग्रवाल का शव बरामद किया गया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी और मृतक के बीच करीब एक करोड़ रुपये के लोन सेटलमेंट को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के कारण अमित अग्रवाल की हत्या की गई। फिलहाल पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। गौरतलब है कि शनिवार देर शाम अमित अग्रवाल का अपहरण किया गया था और रविवार को उनका शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई है।

GNSU Admission Open 2026