Home बिहार सम्राट चौधरी के विभाग में आए ‘झा’ जी, IAS संजय कुमार सिंह...

सम्राट चौधरी के विभाग में आए ‘झा’ जी, IAS संजय कुमार सिंह की भूमिका पर भी नजर

320
0
Jha ji came to Samrat Chaudhary's department, the role of IAS Sanjay Kumar Singh is also under scrutiny.

पटना: बिहार में प्रशासनिक सेवा के अफसर एके झा यानी आदित्य कुमार झा को नई जिम्मेदारी मिली है। अब वो गृह विभाग के ओएसडी यानी ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी बनाए गए हैं। वर्तमान में वो वित्त विभाग में विशेष कार्य पदाधिकारी भी बनाए गए हैं। आदित्य कुमार झा को बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी की पसंद का अफसर माना जाता है। इससे पहले जब सम्राट चौधरी 2024 में पहली बार बिहार के डिप्टी सीएम बनाए गए थे तो उनके पास वित्त विभाग की जिम्मेदारी थी।

तब आदित्य कुमार झा को वित्त मंत्रालय की ड्यूटी ही मिली थी। काम की बारीकियों की समझ और जिम्मेदारियों के निर्वहन के चलते आदित्य झा को सम्राट चौधरी पसंद करने लगे। 2026 के चुनाव में जीत के बाद फिर से सम्राट चौधरी को डिप्टी सीएम बनाया गया तो उन्हें गृह विभाग दिया गया। इसके बाद माना जा रहा है कि सम्राट चौधरी की पसंद के चलते ही आदित्य कुमार झा को गृह विभाग का OSD बनाया गया है। इनका तबादला करते हुए सरकार ने इन्हें विशेष कार्य पदाधिकारी गृह विभाग में तैनाती का आदेश जारी किया है।

GNSU Admission Open 2026

हालांकि इससे पहले IAS अफसर संजय कुमार सिंह को बिहार सरकार ने राज्य के गृह विभाग का ओएसडी बनाया था। बात अगर IAS संजय कुमार सिंह की करें तो वो 2007 बैच के आईएएस अफसर हैं। संजय कुमार सिंह को उनके टास्क को सुलझाने, उसे कार्यान्वित करने के बढ़िया तरीकों के लिए जाना जाता है। वो बिहार सरकार में अहम जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं। फिलहाल वो वित्त विभाग में कॉमर्शियल टैक्स डिपार्टमेंट के सचिव हैं। आपको बता दें कि बिहार के गृह विभाग में ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी के अंतर्गत 24 घंटे ऑनलाइन रहने वाला कमांड और कॉर्डिनेशन डेस्क काम करता है। यह हर घटना का एक बेसिक इंटेलिजेंस नोट तैयार करता है। इससे सरकार को हर घटना और उस पर अपडेट की जानकारी मिलती है।

GNSU Admission Open 2026