Home बिहार गंगा किनारे एनकाउंटर में ज्वेलरी लूट का आरोपी घायल, दो बदमाश फरार

गंगा किनारे एनकाउंटर में ज्वेलरी लूट का आरोपी घायल, दो बदमाश फरार

121
0
Jewellery robbery accused injured in encounter on Ganga bank, two criminals absconding

पटना/मनेर : पटना के मनेर थाना क्षेत्र में गंगा किनारे पुलिस और अपराधियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई, जिसमें ज्वेलर्स लूटकांड का एक आरोपी गोली लगने से घायल हो गया, जबकि दो बदमाश फरार हो गए। यह कार्रवाई बस्ती रोड स्थित गणपति ज्वेलर्स के मालिक संजय सोनी पर छह दिन पहले हुई लूट और गोलीबारी के मामले में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए की जा रही थी।

पुलिस को सूचना मिली थी कि लूटकांड में शामिल अपराधी रतन टोला–सादिकपुर के पास गंगा किनारे छिपे हुए हैं। टीम जैसे ही वहां पहुंची, बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। मुठभेड़ के दौरान मनेर थाना अध्यक्ष रजनीश कुमार समेत कई पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से एक अपराधी के पैर में गोली लगी, जिसकी पहचान चौरासी गांव निवासी नीतीश कुमार के रूप में हुई। उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

GNSU Admission Open 2026

घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी भानु प्रताप सिंह और दानापुर डीएसपी-2 अमरेंद्र कुमार झा भी मौके पर पहुंचे और पूरे ऑपरेशन की समीक्षा की। पुलिस के अनुसार फरार हुए दोनों अपराधियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी चल रही है।

गौरतलब है कि 9 जनवरी को तीन बदमाशों ने गणपति ज्वेलर्स में लूटपाट के दौरान मालिक संजय सोनी को गोली मार दी थी और फरार हो गए थे। मौके से मिली बाइक जांच में राजीव नगर इलाके से चोरी की निकली, जिसका इस्तेमाल वारदात में किया गया था। पुलिस इस पूरे नेटवर्क को खंगाल रही है और घटना में शामिल अन्य सहयोगियों की भी तलाश की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही फरार अपराधियों को गिरफ्तार कर मामले का पूरा खुलासा किया जाएगा।

GNSU Admission Open 2026