Home बिहार जीविका दीदियों ने ठुकराया तेजस्वी का ऑफर, बोलीं— हमें नीतीश पर ही...

जीविका दीदियों ने ठुकराया तेजस्वी का ऑफर, बोलीं— हमें नीतीश पर ही भरोसा है

371
0
Jeevika didis rejected Tejashwi's offer, saying - we trust only Nitish.

बगहा: बिहार में चुनावी सरगर्मी के बीच पूर्व उपमुख्‍यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने ऐलान किया है कि चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद जीविका दीदियों को हर महीने 30 हजार रुपए सैलरी दी जाएगी। इसके साथ ही जीविका दीदियों को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने का वादा भी किया गया है। लेकिन तेजस्वी का ये चुनावी दांव खाली जाता दिख रहा है। तेजस्वी यादव के इस वादे के बावजूद जीविका दीदियों ने एनडीए सरकार पर ही भरोसा जताया है। जीविका दीदियों ने तेजस्वी यादव के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है। महिलाओं का कहना है कि नीतीश कुमार के शासन में वे सुरक्षित महसूस करती हैं और राज्य महिला विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है।

जीविका समूह से जुड़ी मंजू देवी ने एक न्यूज एजेंसी विशेष बातचीत में कहा कि ‘हम लोगों को एनडीए सरकार पर ज्यादा भरोसा है। तेजस्वी यादव पर भरोसा नहीं है। आज के समय में चुनाव के दौरान बहुत लालच दिया जाता है, लेकिन उससे कोई फायदा नहीं होता। लालू प्रसाद के समय सिर्फ वादे हुए, मिला जंगल राज।’ वहीं दूसरी जीविका दीदी निर्मला देवी ने कहा कि तेजस्वी पर भरोसा नहीं है। एनडी सरकार महिलाओं की रक्षा करती है और उन्हीं के राज में हम सुरक्षित महसूस करते हैं। जबकि तीसरी जीविका दीदी रामवती देवी ने बताया कि सीएम नीतीश कुमार ने हमारे लिए बहुत काम किया है। तेल, राशन से लेकर समूह की सुविधाएं तक सबकुछ मिल रहा है।

GNSU Admission Open 2026

जीविका से जुड़ने के बाद आमदनी भी बढ़ी है और आत्मनिर्भरता मिली है। एक और जीविका दीदी बिंदु देवी ने कहा कि पैसा पीएम मोदी और सीएम नीतीश ने दिया है, इसलिए हम इन्हीं को वोट देंगे। इस साल जीविका से जुड़ी हूं और 10,000 रुपए रोजगार के लिए मिले हैं। उषा देवी ने बताया कि मोदी और नीतीश दोनों पर भरोसा है। जीविका से 10,000 रुपए मिले हैं, सुविधाएं बढ़ी हैं और बिजली भी फ्री मिली है। तेजस्वी पर भरोसा नहीं है। अनीता देवी ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार पर विश्वास इसलिए है कि उन्होंने हमें आर्थिक सहायता दी है। तेजस्वी यादव ने अब तक कुछ नहीं किया। वहीं, आभा देवी ने स्पष्ट कहा कि हम तेजस्वी यादव को सपोर्ट नहीं करेंगे। हमारे बच्चों और महिलाओं के हित में नीतीश कुमार ही ठीक हैं।

GNSU Admission Open 2026