Home बिहार नतीजों से पहले JDU में जश्न, पार्टी ऑफिस पर लगा ‘टाइगर अभी...

नतीजों से पहले JDU में जश्न, पार्टी ऑफिस पर लगा ‘टाइगर अभी जिंदा है’ पोस्टर

321
0
JDU celebrates before results, with 'Tiger is still alive' poster put up at party office

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों का इंतजार अब बस खत्म होने वाला है। कल सुबह 8 बजे से काउंटिंग है और शाम तक अंतिम परिणाम घोषित किए जाएंगे। हालांकि, इससे एक दिन पहले ही जनता दल यूनाइटेड (JDU) के दफ्तरों में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। अधिकांश एग्जिट पोल्स में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की सरकार बनती हुई दिखाई दे रही है, जिसमें जेडीयू के एक मजबूत स्थिति में होने की संभावना जताई गई है। इन रुझानों ने जेडीयू कार्यकर्ताओं और समर्थकों को काफी उत्साहित कर दिया है और वे परिणाम आने से पहले ही जश्न मना रहे हैं।

पटना में जेडीयू के प्रदेश कार्यालय के बाहर ये ‘टाइगर’ वाला उत्साह दिखाई दे रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समर्थन में एक बड़ा और ध्यान खींचने वाला पोस्टर लगाया गया है, जिस पर लिखा है, ‘टाइगर अभी जिंदा है। दलित, महादलित, पिछड़ा, अति पिछड़ा, सवर्ण और अल्पसंख्यक के संरक्षण नीतीश कुमार हैं।’ ये पोस्टर जेडीयू के एक प्रमुख नेता और पूर्व मंत्री रणजीत सिन्हा की ओर से लगाया गया है। एग्जिट पोल के सकारात्मक रुझानों ने पूरे एनडीए खेमे में खुशी की लहर दौड़ा दी है। बीजेपी और जेडीयू दोनों पार्टियों के नेता और कार्यकर्ता सरकार की वापसी को लेकर आश्वस्त नजर आ रहे हैं।

GNSU Admission Open 2026

ये उत्साह जेडीयू के दफ्तरों में साफ तौर पर देखा जा सकता है, जहां कार्यकर्ता एकजुट होकर जीत की उम्मीद में जश्न मना रहे हैं। एक ओर जहां एनडीए खेमे में जश्न का माहौल है, वहीं दूसरी ओर महागठबंधन के प्रमुख नेता और सीएम पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने इन एग्जिट पोल के नतीजों को सिरे से खारिज कर दिया है। तेजस्वी यादव का दावा है कि उनकी पार्टी और गठबंधन वास्तविक परिणामों में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। अब सबकी निगाहें कल आने वाले आधिकारिक चुनाव परिणामों पर टिकी हैं, जिनसे ये तय होगा कि बिहार की सत्ता पर कौन काबिज होगा।

GNSU Admission Open 2026