Home बिहार सबका सम्मान जीवन आसान के अंतर्गत जनता दरबार का हुआ आयोजन

सबका सम्मान जीवन आसान के अंतर्गत जनता दरबार का हुआ आयोजन

79
0
Janta Darbar was organised under the scheme of 'Sabka Samman Jeevan Aasan'.

रोहतास(रोहतास)। जिला पदाधिकारी उदिता सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को ‘सबका सम्मान – जीवन आसान के अंतर्गत जिलाधिकारी कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से आए आम नागरिकों ने अपनी समस्याओं व शिकायतों से संबंधित आवेदन पत्र जिला पदाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किए। जनता दरबार में प्राप्त सभी आवेदनों एवं शिकायतों को जिला पदाधिकारी द्वारा गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक जांच कर शीघ्र एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

जनता दरबार में आवेदिका हसिबुन निशा, पति – मोहम्मद कलाम, निवासी – शाहजलाल पीर, थाना – सासाराम नगर द्वारा आवेदन पत्र देते हुए कुछ व्यक्तियों के द्वारा मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने की शिकायत की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला पदाधिकारी द्वारा उक्त शिकायत की अविलंब जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु पुलिस अधीक्षक, रोहतास को निर्देशित किया गया। इसी प्रकार आवेदक सत्येन्द्र नारायण सिंह, पिता – स्वर्गीय रामनारायण सिंह, ग्राम – चोरकप, पोस्ट – भदोखरा, थाना – तिलौथू द्वारा न्यायालय अपर समाहर्ता, रोहतास के दाखिल-खारिज पुनरीक्षण वाद संख्या 255/23 में पारित आदेश के अनुपालन के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया। आवेदक ने अंचलाधिकारी, तिलौथू को उक्त आदेश के अनुपालन हेतु निर्देशित करने का अनुरोध किया।

GNSU Admission Open 2026

इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु आवेदन को जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, रोहतास को अग्रसारित किया गया। इसके अतिरिक्त जनता दरबार में प्राप्त अन्य आवेदनों एवं शिकायतों को भी जिला पदाधिकारी द्वारा गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए संबंधित कार्यालयों एवं पदाधिकारियों को अग्रसारित किया गया तथा सभी मामलों की जांच कर समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से निराकरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता दरबार में प्राप्त शिकायतों एवं समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा प्रत्येक मामले में निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि जनता दरबार का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना तथा प्रशासन और जनता के बीच संवाद को मजबूत बनाना है।

GNSU Admission Open 2026