Home एजुकेशन दो शिफ्टों में दरोगा परीक्षा आज, हजारों अभ्यर्थियों की किस्मत दांव पर

दो शिफ्टों में दरोगा परीक्षा आज, हजारों अभ्यर्थियों की किस्मत दांव पर

173
0
Inspector exam in two shifts today, fate of thousands of candidates at stake

पटना: बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) की ओर से सब-इंस्पेक्टर भर्ती 2026 की प्रारंभिक परीक्षा आज कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दो पालियों में आयोजित की जा रही है। पटना समेत राज्य के विभिन्न जिलों में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर सुबह सात बजे से ही अभ्यर्थियों की भीड़ जुटने लगी। उम्मीदवारों में परीक्षा को लेकर खासा उत्साह देखा गया। कई अभ्यर्थियों ने बताया कि वैकेंसी आने के बाद उन्हें तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिला, जिससे आत्मविश्वास बढ़ा है। हालांकि सभी ने एक स्वर में यह भी कहा कि परीक्षा पूरी तरह निष्पक्ष हो और पेपर लीक जैसी किसी गड़बड़ी की आशंका न रहे।

आयोग और जिला प्रशासन ने परीक्षा की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सख्त इंतजाम किए हैं। सभी केंद्रों पर त्रिस्तरीय जांच प्रक्रिया लागू की गई है। बायोमेट्रिक सत्यापन, फ्रिस्किंग और दस्तावेज जांच के बाद ही अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जा रहा है। BPSSC ने पहले ही निर्देश जारी कर दिए थे कि एडमिट कार्ड पर अंकित शिफ्ट, रिपोर्टिंग टाइम और दिशा-निर्देशों का पालन अनिवार्य होगा। देरी से पहुंचने वाले या बिना वैध पहचान पत्र के आने वाले उम्मीदवारों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

GNSU Admission Open 2026

परीक्षा आज और 21 जनवरी को दो-दो शिफ्टों में होगी। पहली पाली के लिए रिपोर्टिंग समय सुबह 8:30 बजे और परीक्षा 10:00 से 12:00 बजे तक निर्धारित है। दूसरी पाली में रिपोर्टिंग 1:00 बजे और परीक्षा 2:30 से 4:30 बजे तक चलेगी। आयोग ने अभ्यर्थियों को समय से पहले केंद्र पहुंचने की सलाह दी है ताकि जांच प्रक्रिया में किसी तरह की परेशानी न हो।

गौरतलब है कि BPSSC ने बिहार पुलिस में सब-इंस्पेक्टर के कुल 1799 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की थी। ऑनलाइन आवेदन 26 सितंबर से 26 अक्तूबर 2025 तक लिए गए थे, जिसमें लाखों युवाओं ने आवेदन किया है। भारी आवेदनों के कारण इस बार प्रतिस्पर्धा बेहद कड़ी मानी जा रही है। परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी जिलों में मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती की गई है।

GNSU Admission Open 2026