सासाराम। डेहरी के सुधा डेयरी कैंपस के सभागार में जिला पदाधिकारी रोहतास की अध्यक्षता में उद्योगवार्ता एवं व्यापार करने पर आसानी विषय विषय पर चर्चा हुई जिसमें उपविकास आयुक्त के अतिरिक्त जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक, पंजाब नेशनल बैंक रोहतास एवं विभिन्न बैंकों के क्षेत्रीय प्रबंधक , अनुमंडल पदाधिकारी डेहरी, अग्निशमन पदाधिकारी डेहरी, कार्यपालक विद्युत अभियंता रोहतास, डीजीएम बियाड़ा एवं महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र रोहतास द्वारा भाग लिया गया ।
बैठक में जिला पदाधिकारी द्वारा वियाडा में स्थित सभी उद्यमियों से बारी-बारी से उनकी समस्याओं को सुना एवं उसके निदान हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया। बैठक में कुछ उद्यमियों द्वारा वियाडा जमीन को बैंक में र्मोगेज की समस्या को उठाया। जिला पदाधिकारी ने बैंकों को निर्देश दिया कि वो डीजीएम बियाड़ा से एनओसी प्राप्त कर उद्यमी को सुलभता से ऋण मुहैया कराना सुनिश्चित करें। बैठक में कुछ उद्यमियों द्वारा नेटवर्क की समस्या के बारे में जानकारी दी गई।
इस संबंध में जिला पदाधिकारी द्वारा विशेष कार्य पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि वह जिले के प्रमुख टेलीकॉम कंपनी की एक बैठक बुलाना सुनिश्चित करें ताकि इन समस्याओं को शीघ्रता से दूर किया जा सके। जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि सरकार का मुख्य उद्देश्य छोटे-छोटे उद्योगों को बढ़ावा देने के साथ बड़े उद्ययमियो को भी आमंत्रित करना है ताकि लोगों को बड़ी संख्या में रोजगार उपलब्ध कराई जा सके। जिला पदाधिकारी ने बियाडा के डीजीएम को निर्देश दिया कि वो उद्योग स्थापित करने में होने वाली विभिन्न कार्यालय से संबंधित तकनीकी समस्याओं को ध्यान में रखकर बड़े उद्योगों की सूची तैयार करें एवं आवश्यक कागजात हेतु संबंधित कार्यालय को टैग कर इसकी जानकारी उद्यमियों को दी जाए।







