Home राज्य टोंक में अवैध हुक्का बार का भंडाफोड़, पुलिस की चौथी बड़ी कार्रवाई

टोंक में अवैध हुक्का बार का भंडाफोड़, पुलिस की चौथी बड़ी कार्रवाई

259
0
Illegal hookah bar busted in Tonk, fourth major police action

टोंक: टोंक शहर में पुलिस अधीक्षक राजेश मीना के नेतृत्व में नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है। जिले की स्पेशल टीम (DST) ने बीती रात जखीरा कॉलोनी में अवैध हुक्का बार पर छापेमारी की। यह टीम की पिछले एक महीने में चौथी बड़ी कार्रवाई है। पुलिस ने मौके से नशीला सामान बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। DST टीम प्रभारी ओमप्रकाश के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में पुलिस ने 10 फ्लेवर युक्त हुक्के, 14 नलिकाएं, 8 फ्लेवर पैकेट, चार मोबाइल, दो म्यूजिक सिस्टम और एक स्कूटी जब्त की।

गिरफ्तार तीन युवकों से मामले की गहन पूछताछ की जा रही है। DST प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि टीम नशे के काले कारोबार की कमर तोड़ने में जुटी हुई है। पिछले एक महीने में कोतवाली थाना क्षेत्र के सुभाष बाजार स्थित पठान अंपायर कैफे पर भी छापेमारी की गई थी, जिसमें 16 फ्लेवर वाले हुक्के, 20 चिलम, 17 मोबाइल, 15 हुक्का पाइप, एक धारदार चाकू, एक मोटरसाइकिल और 23 व्यक्तियों को डिटेन किया गया था।

GNSU Admission Open 2026

उन्होंने कड़े शब्दों में चेतावनी दी कि शहर में अवैध गतिविधियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। टीम हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर रख रही है और हुक्का बार की आड़ में युवाओं का भविष्य खराब करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।


GNSU Admission Open 2026