Home बिहार पटना में महिला को गोली मारने का आरोप पति और बेटे पर,...

पटना में महिला को गोली मारने का आरोप पति और बेटे पर, संपत्ति विवाद बना वजह

520
0
Husband and son accused of shooting a woman in Patna, property dispute was the reason

पटना पटना के पालीगंज अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत के सिगोड़ी थाना क्षेत्र के चंढोस मठिया के पास एक महिला को गोली मार दी गई। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे इलाज के लिए पीएचसी पालीगंज लाया। जहां से गंभीर स्थिति देखते हुए डाक्टरों ने उसे इलाज के लिए एम्स रेफर कर दिया। वही पालीगंज पुलिस मामले के जांच में जुटी है।

पीड़ित महिला की पहचान जहानाबाद के टेनी बिगहा निवासी 50 वर्षीय शर्मिला देवी के रूप में हुई है। वही इस घटना को लेकर लोगों की मौके पर भीड़ जुटी रही। बताया जाता है कि शर्मिला देवी अपने ससुराल जहानाबाद जिले के टेनी बिगहा गांव से अपने मायके पालीगंज से टेंपो में बैठकर आ रही थी। वह चंढोस मठिया गांव के पास पहुंची ही थी कि पीछे से आ रहे बाइक सवार लोगों ने उसे गोली मार दी। ऑटो सवार महिला को गोली मारने के बाद मौके से अपराधी फरार हो गए। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोली लगने से घायल हुए महिला शर्मिला देवी को उठाकर इलाज के लिए पीएचसी पालीगंज लाया गया।

GNSU Admission Open 2026

जिसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार का डॉक्टर ने हालत गंभीर देख पटना रेफर कर दिया है। इधर, घटना की जानकारी मिलते हैं डीएसपी 1 -राजीव चंद्र सिंह पीएचसी पहुंच मामले की जांच में जुट गये। वहीं इलाजरत महिला ने बताया कि उनके दोनों बेटों के बीच कुछ दिन पूर्व से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है। जिसको लेकर जहानाबाद थाने में पूर्व में मामला पहुंचा था। इसी बीच वह ऑटो से जहानाबाद से अपने मायके पालीगंज आ रही थी। इसी बीच उसके पति, बड़े बेटे ने उसे गोली मार दी है। डीएसपी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस आसपास के लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच कर रही है। इस मामले में जांच करने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।


GNSU Admission Open 2026