Home बिहार सारण में अपराधियों ने होटल प्रबंधक को गोली मारकर घायल कर दिया

सारण में अपराधियों ने होटल प्रबंधक को गोली मारकर घायल कर दिया

170
0
Hotel manager shot and injured by criminals in Saran

छपरा। बिहार में सारण जिले के भगवान बाजार थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक होटल प्रबंधक को गोली मार कर घायल कर दिया। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को यहां बताया कि वीआईपी गली स्थित होटल ललिता में रविवार की देर रात दो अपराधियों ने धावा बोला।

इसके बाद अपराधियों ने कोपा थाना क्षेत्र के बसडीला गांव निवासी होटल प्रबंधक पंकज कुमार पांडे और उसके भाई अभिषेक कुमार पांडे उर्फ भोलू को हथियार के बल पर काउंटर से बाहर निकाला और उन्हें सड़क पर ले गये। इसके बाद अपराधियों ने पंकज कुमार पांडे को गोली मार कर घायल दिया तथा उसके भाई अभिषेक कुमार पांडे के साथ मारपीट कर उसे भी घायल कर दिया।

GNSU Admission Open 2026

सूत्रों ने बताया कि स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक चिकित्सा के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना भेज दिया है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई घायलों के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर घटना में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी शुरू कर दी है।

GNSU Admission Open 2026