Home बिहार मुजफ्फरपुर में भीषण हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से कार सवार 5...

मुजफ्फरपुर में भीषण हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से कार सवार 5 गंभीर घायल

304
0
Horrific accident in Muzaffarpur: 5 people in a car seriously injured after being hit by an unknown vehicle

मुज्जफरपुर: मुजफ्फरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र के मधौल में देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सामने से आ रही कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और वह सड़क किनारे जाकर पलट गई। हादसे में कार सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से कार का शीशा तोड़कर बाहर निकाला गया।

हादसा होते ही मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया। आसपास मौजूद ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य में जुट गए। कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण घायलों को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। इसके बाद सभी को इलाज के लिए एसकेएमसीएच भेजा गया, जहाँ उनकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है।

GNSU Admission Open 2026

घटनास्थल से टक्कर मारने वाला वाहन चालक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। सदर थानेदार अस्मित कुमार ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। पुलिस फरार वाहन का पता लगाने के लिए आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

GNSU Admission Open 2026