Home बिहार आज से शुरू होगा हीरो एशिया हॉकी टूर्नामेंट, भारत-चीन मैच से पहले...

आज से शुरू होगा हीरो एशिया हॉकी टूर्नामेंट, भारत-चीन मैच से पहले सीएम करेंगे उद्घाटन

291
0
Hero Asia Hockey Tournament will start from today, CM will inaugurate it before India-China match

नालंदा: बिहार आज इतिहास रचने जा रहा है। राजगीर में पहली बार हीरो एशिया कप (मेन्स) प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है। एशिया की कुल आठ टीमें हीरो एशिया कप की प्रतियोगिता में एक दूसरे से भिड़ने को तैयार है। एशिया की कुल आठ टीमों में भारत, जापान, कजाकिस्तान, चीन, मलेशिया, कोरिया, बांग्लादेश एवं चीनी ताइपे की टीम शामिल है। आज का पहला मुकाबला मलेशिया बनाम बांग्लादेश के बीच सुबह 9:00 से शुरू होगा। जबकि दिन का दूसरा मैच 11:00 बजे से कोरिया बनाम चीनी ताइपे के बीच होगा। तीसरा मुकाबला दिन के 1:00 बजे जापान बनाम कजाकिस्तान के बीच होगा। जबकि दिन का चौथा मुकाबला 3 बजे से भारत बनाम चीन के बीच होगा।

इस टूर्नामेंट की महत्ता इसलिए और भी बढ़ जाती है। क्योंकि विजेता टीम को विश्व कप हॉकी टूर्नामेंट में सीधे प्रवेश का अधिकार मिलेगा। 10 दिवसीय इस महाकुंभ में कुल आठ टीमें भाग ले रही हैं। टूर्नामेंट को दो पूल में विभाजित किया गया है। पूल ए में भारत के साथ जापान, चीन और कजाकिस्तान हैं, जबकि पूल बी में मलेशिया, कोरिया, बांग्लादेश और चीनी ताइपे की टीमें शामिल हैं। हीरो एशिया कप की शुरुआत भले ही आज सुबह 9:00 बजे से मलेशिया बनाम बांग्लादेश के मैच के साथ शुरू हो जाएगी। लेकिन इसका औपचारिक उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भारत बनाम चीन के बीच 3 बजे से शुरू होने वाले मुकाबले के पहले 2 बजकर 45 मिनट पर करेंगे।

GNSU Admission Open 2026

29 अगस्त यानी आज का दिन हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद जी का जन्मदिवस है। उन्हीं के जन्मदिन  पर राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है। उनके सम्मान में ही आज हीरो एशिया कप 2025 का शुभारंभ हो रहा है। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को समर्पित टूर्नामेंट का शुभंकर का नाम चांद दिया गया है। टूर्नामेंट का शुभंकर एक बाघ के रूप में डिजाइन किया गया है। शुभंकर का नाम चांद इसलिए दिया गया है। क्योंकि मेजर ध्यानचंद चांदनी रातों में अभ्यास करके हॉकी की दुनिया में अमर हो गए। शुभंकर के सीने पर पद्म भूषण का मेडल लगाया गया है।

जो उनके असाधारण योगदान को दर्शाता है। राष्ट्रीय पशु बाघ का चयन इसलिए किया गया है क्योंकि यह साहस, स्फूर्ति और कौशल का प्रतीक है। वह गुण जो हर हॉकी खिलाड़ी में होने चाहिए। चांद का लाल लवादा शक्ति और उत्साह को दर्शाता है। जबकि जादूगर की टोपी मेजर ध्यानचंद की जादूगरी का प्रतीक है। भारतीय टीम में 18 खिलाड़ियों की चयन किया गया है। कोच क्रेग फुल्टन व कप्तान हरमनप्रीत सिंह के नेतृत्व में टीम राजगीर खेल परिसर में अपना प्रदर्शन करेगी। भारतीय टीम को अपनी घरेलू परिस्थितियों व दर्शकों के समर्थन का फायदा मिलेगा। अपनी धरती पर टीम टूर्नामेंट को जीतने और विश्व कप के लिए क्वालिफाई करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। टीम के खिलाड़ी टर्फ पर अभ्यास सत्र में खूब पसीना बहाया हैं। 







GNSU Admission Open 2026