Home बिहार बड़कीसलैया एवं अंकोरहा रेलवे स्टेशनों पर पुनः ट्रेन ठहराव पर प्रसन्नता

बड़कीसलैया एवं अंकोरहा रेलवे स्टेशनों पर पुनः ट्रेन ठहराव पर प्रसन्नता

441
0
Happy on train halt again at Badkisaliya and Ankorha railway stations

डेहरी। भारतीय जनता पार्टी के बिहार प्रदेश मंत्री त्रिविक्रम नारायण सिंह ने केंद्रीय रेलवे मंत्री से मुलाकात किया। इस दौरान उन्होंने बड़कीसलैया एवं अंकोरहा रेलवे स्टेशनों पर पुनः ट्रेन ठहराव को लेकर चर्चा किया। त्रिविक्रम सिंह ने कहा कि मेरे आग्रह तथा आम जनमानस की भावनाओं का सम्मान करते हुए भारत सरकार के रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के निर्देश पर बड़कीसलैया एवं अंकोरहा रेलवे स्टेशनों पर पुनः ट्रेन ठहराव की दिशा में सकारात्मक पहल हुई है।

इस संदर्भ में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से शिष्टाचार भेंट कर मैंने हार्दिक धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया। साथ ही सोन नगर जं के अलावा बड़की सलैया रेलवे स्टेशन पर अन्य ट्रेनों के ठहराव से संबंधित शेष कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने हेतु उनका ध्यान आकर्षित कर विशेष आग्रह भी किया।

GNSU Admission Open 2026

श्री सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार का यह कदम सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की भावना को और अधिक सशक्त करता है। यह पहल निश्चित ही क्षेत्रीय यात्रियों को सुविधा प्रदान करेगी तथा स्थानीय जनमानस के लंबे समय से चले आ रहे मांग को पूरा करने की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होगी।

GNSU Admission Open 2026